IPL 2026 का 23वां मैच रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के बीच खेला जा रहा है। यह मैच 15 अप्रैल को बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में हो रहा है। बेंगलुरु ने इस मैच का टॉस जीत लिया है। टॉस जीतने के बाद, टीम के कप्तान रजत पाटीदार ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। RCB इस मैच में एक बदलाव के साथ मैदान पर उतरी है।
दोनों ही टीमें इस मैच को हर हाल में जीतना चाहेंगी। RCB अभी पॉइंट्स टेबल में 4 मैचों में 3 जीत और +1.148 के नेट रन रेट के साथ तीसरे नंबर पर है। ऐसे में बेंगलुरु की नजर इस मैच को जीतकर सीधे टॉप पर पहुंचने पर होगी। वहीं LSG की बात करें तो टीम 4 मैचों में 2 जीत और -0.427 नेट रन रेट के साथ सातवें नंबर पर है। ऐसे में लखनऊ की कोशिश रहेगी कि इस मैच को जीतकर अपनी पोजीशन को और बेहतर किया जाए।
यह भी पढ़ें: IPL 2026: कौन पास-कौन फेल? देखें 22 मैचों में सभी कप्तानों का रिपोर्ट कार्ड
एक बदलाव के साथ उतरी RCB
टॉस जीतने के बाद RCB के कप्तान रजत पाटीदार ने कहा, 'जहां तक टीम की बात है, तो हर खिलाड़ी टीम के लिए अच्छा कर रहा है और अलग-अलग मौके पर आकर प्रदर्शन कर रहा है। यही हमारी टीम की सबसे बड़ी ताकत है। आज बस एक बदलाव है जॉश हेजलवुड, डफी की जगह टीम में आए हैं।' इस मैच की एक खास बात यह है कि IPL इतिहास में पहली बार विराट कोहली इम्पैक्ट सब्स्टीट्यूट के तौर पर खेल रहे हैं।
टॉस हारने के बाद LSG के कप्तान ऋषभ पंत ने कहा, 'हम एक टीम के तौर पर महसूस करते हैं कि हमें फिर से एकजुट होना होगा, साथ आना होगा और हर खिलाड़ी को अपनी जिम्मेदारी खुद लेनी होगी। हर मैच के बाद बार-बार ये सोचने की जरूरत नहीं है कि हम कैसे खेल रहे हैं, हमें बस अपने ग्रुप पर भरोसा रखना है। हम आज उसी टीम के साथ खेल रहे हैं।'
यह भी पढ़ें: KKR के ब्लेसिंग मुजारबानी पर 2 साल का बैन क्यों लगा? जानें पूरा मामला
RCB vs LSG प्लेइंग-11
- रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु: फिलिप साल्ट, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, क्रुणाल पंड्या, भुवनेश्वर कुमार, जोश हेजलवुड, सुयश शर्मा, रसिख सलाम दार।
इम्पैक्ट सब्स्टीट्यूट: विराट कोहली, वेंकटेश अय्यर, जॉर्डन कॉक्स, कनिष्क चौहान, मंगेश यादव।
- लखनऊ सुपर जायंट्स: एडेन मार्कराम, मिशेल मार्श, ऋषभ पंत (विकेटकीपर/कप्तान), निकोलस पूरन, आयुष बदोनी, अब्दुल समद, मुकुल चौधरी, मोहम्मद शमी, अवेश खान, दिग्वेश सिंह राठी, प्रिंस यादव।
इम्पैक्ट सब्स्टीट्यूट: मणिमारन सिद्धार्थ, जॉर्ज लिंडे, मैथ्यू ब्रीत्ज़के, हिम्मत सिंह, मयंक यादव।