logo

मूड

ट्रेंडिंग:

IPL 2026: 10 टीमें, सभी भारतीय कप्तान, हालिया प्रदर्शन कैसा है?

ईशान किशन IPL 2026 के कुछ मैचों में SRH की कप्तानी करेंगे। IPL इतिहास में ऐसा दूसरी बार होगा, जब सीजन की शुरुआत में सभी टीमों के कप्तान भारतीय खिलाड़ी होंगे। जानिए इन सभी 10 कप्तानों का हालिया प्रदर्शन कैसा है।

IPL 2026 all team captains with trophy

ट्रॉफी के साथ फोटोशूट कराते सभी 10 टीमों के कप्तान, Photo Credit: IPL/X

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) का आगामी सीजन शुरू होने में अब बस कुछ घंटे बाकी रह गए हैं। सीजन का पहला मुकाबला शनिवार (28 मार्च) को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के बीच खेला जाना है। RCB की कमान रजत पाटीदार के हाथों में है, जबकि SRH की कप्तानी ईशान किशन करते दिखेंगे। SRH के रेगुलर कप्तान पैट कमिंस चोट से नहीं उबर पाए हैं, जिसके चलते ईशान को टीम का कप्तान बनाया गया है। 

 

कमिंस SRH के स्क्वॉड से जुड़ गए हैं लेकिन वह कुछ मैचों से बाहर रहेंगे। इसका मतलब है कि IPL 2026 की शुरुआत में सभी 10 टीमों की कप्तानी भारतीय खिलाड़ी करेंगे। IPL इतिहास में ऐसा दूसरी बार होगा, जब सीजन की शुरुआत में सभी टीमों के कप्तान भारतीय खिलाड़ियों होंगे। आइए जानते हैं इन खिलाड़ियों का हालिया प्रदर्शन कैसा रहा है।

 

यह भी पढ़ें: कहां दिखेंगे IPL 2026 के मैच? सभी 10 टीमों का स्क्वॉड, शेड्यूल सब कुछ जानिए

रजत पाटीदार - RCB

RCB के कप्तान रजत पाटीदार IPL 2025 में मिली खिताब जीत के बाद से चोट और फॉर्म से जूझते रहे हैं। पाटीदार सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी (SMAT) में मध्य प्रदेश की कप्तानी करते हुए 7 पारियों में 136.14 के स्ट्राइक रेट से सिर्फ 113 रन ही बना पाए थे।

श्रेयस अय्यर - PBKS

श्रेयस अय्यर ने IPL 2025 के फाइनल के बाद से कोई टी20 मैच नहीं खेला है। वह हाल ही में भारतीय टी20 टीम में चुने गए थे लेकिन उन्हें मैदान पर नहीं उतारा गया। श्रेयस की कप्तानी में पंजाब किंग्स (PBKS) ने पिछले सीजन फाइनल तक का सफर तय किया था लेकिन वह खिताब से चूक गई। इस बार श्रेयस खिताबी सूखा खत्म करना चाहेंगे।

ऋतुराज गायकवाड़ - CSK

चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ पिछले IPL सीजन के बीच चोटिल हो गए थे। इसके बाद उन्हें बाहर होना पड़ा। उन्होंने पिछले सीजन के बाद से वनडे इंटरनेशनल और लिस्ट-ए में अपनी धांसू फॉर्म दिखाई है और शतक ठोका है लेकिन उन्हें सिर्फ एक टी20 मैच खेलने का मौका मिला है, जिसमें वह सिर्फ 6 रन ही बना पाए।

 

यह भी पढ़ें: IPL 2026 में एक ही बार होगी CSK-RCB की टक्कर, ऐसा क्यों? समझिए BCCI का नियम

हार्दिक पंड्या - MI

मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पंड्या गेंद और बल्ले से धमाल मचा रहे हैं। उन्होंने पिछले IPL के बाद से 33 पारियों में 167.06 के स्ट्राइक रेट से 563 रन बनाने के अलावा 22 विकेट झटके हैं। हार्दिक ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम इंडिया की खिताब जीत में अहम भूमिका निभाई थी।

शुभमन गिल - GT

गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल की पिछले साल एशिया कप के लिए भारतीय टी20 टीम में एंट्री हुई थी। गिल को उप-कप्तान भी बनाया गया था लेकिन टी20 वर्ल्ड कप टीम से बाहर कर दिया गया। पिछले IPL सीजन के बाद से वह 15 टी20 मैचों में 137.26 के स्ट्राइक रेट से 291 रन ही बना पाए हैं।

ईशान किशन - SRH

SMAT 2025 में झारखंड को चैंपियन बनाकर टीम इंडिया में एट्री लेने वाले ईशान किशन प्रचंड फॉर्म में हैं। उन्होंने IPL 2025 के बाद से 23 पारियों में 47.66 की बेजोड़ औसत और 202.11 के धुआंधार स्ट्राइक रेट से 1049 रन बनाए हैं। ईशान हाल ही में टी20 वर्ल्ड कप में भारत की ओर से दूसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज थे।

 

यह भी पढ़ें: फैन फॉलोइंग नहीं है तो कुछ भी... दिल्ली कैपिटल्स के साथ BCCI ने किया अन्याय!

अक्षर पटेल - DC

दिल्ली कैपिटल्स (DC) के कप्तान अक्षर पटेल टी20 वर्ल्ड कप में भारत की जीत के गुमनाम हीरो थे। उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ सेमीफाइनल में दो टर्निंग पॉइंट वाले कैच पकड़ने के बाद फाइनल में न्यूजीलैंड के खतरनाक ओपनर फिन एलेन को आउट कर ट्रॉफी भारत की झोली में डाल दी थी। अक्षर ने पिछले IPL के बाद से 23 टी20 पारियों में 119.28 के स्ट्राइक रेट से 167 रन बनाए हैं और 7.74 की इकॉनमी से 26 विकेट लिए हैं।

ऋषभ पंत - LSG

लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के कप्तान ऋषभ पंत के लिए पिछला IPL सीजन बेहद खराब रहा था। वह 13 पारियों में सिर्फ 269 रन बना पाए थे। इसके बाद उन्होंने इंग्लैंड दौरे पर 2 टेस्ट शतक जड़े। उन्होंने साउथ अफ्रीका के खिलाफ गुवाहाटी टेस्ट में भारतीय टीम की कप्तानी भी की। उन्हें साउथ अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज में भी चुना गया था लेकिन वह पैर की चोट के चलते बाहर हो गए। पंत ने पिछले IPL के बाद से कोई टी20 मैच नहीं खेला है।

अजिंक्य रहाणे - KKR

IPL 2026 में अजिंक्य रहाणे सबसे उम्रदराज कप्तान हैं। उनकी कप्तानी में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) पिछले सीजन 14 में से 5 ही मैच जीत पाई थी। रहाणे को इस सीजन बल्ले से भी खुद को साबित करना होगा। उन्होंने IPL 2025 के बाद से 10 पारियों में 161.57 के स्ट्राइक रेट से 391 रन बनाए हैं।

रियान पराग - RR

राजस्थान रॉयल्स के नए कप्तान बने रियान पराग की हालिया फॉर्म कुछ खास नहीं है। वह टी20 में 6 पारियों में सिर्फ 53 रन ही बना पाए हैं। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 74.64 का ही रहा है। रियान ने इंडिया-A की ओर से खेलते हुए नामीबिया के खिलाफ 39 गेंद में 69 रन जरूर बनाए थे लेकिन ये क्वालिटी गेंदबाजी के सामने नहीं आए। आगामी IPL सीजन उनकी कड़ी परीक्षा लेने वाला है।


और पढ़ें