logo

मूड

ट्रेंडिंग:

संजू सैमसन CSK में आए तो IPL 2026 में नहीं खेलेंगे महेंद्र सिंह धोनी?

आईपीएल ट्रेड में CSK और RR के बीच खिलाड़ियों की अदला-बदली हो सकती है। इस मेगा डील में संजू सैमसन CSK की टीम में शामिल हो सकते हैं।

MS Dhoni and Sanju Samson

महेंद्र सिंह धोनी और संजू सैमसन: Photo Credit: X handle/ Rajiv

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

आईपीएल के ट्रेड सीजन में इस वक्त सबसे ज्यादा चर्चा जिस बात की हो रही है, वह है चेन्नई सुपर किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच संभावित मेगा डील। बताया जा रहा है कि इस डील में चेन्नई के ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा, इंग्लैंड के स्टार खिलाड़ी सैम करन और राजस्थान रॉयल्स के कप्तान संजू सैमसन को लेकर बड़ी स्वैपिंग हो सकती है। अगर यह सौदा पक्का होता है, तो यह न सिर्फ आईपीएल के इतिहास की सबसे बड़ी ट्रेड में से एक होगी, बल्कि महेंद्र सिंह धोनी के करियर के अगले कदम की दिशा भी तय कर सकती है। 

 

बताया जा रहा है कि इस पूरे संभावित सौदे के पीछे खुद धोनी की योजना है, जो टीम के भविष्य के लिए एक नए कप्तान की तलाश में हैं। पूर्व क्रिकेटर मोहम्मद कैफ ने अपने यूट्यूब चैनल पर इस डील पर बात करते हुए कहा कि धोनी अब टीम की कमान धीरे-धीरे नए हाथों में सौंपना चाहते हैं। उनके मुताबिक, अगर संजू सैमसन CSK में आते हैं, तो यह धोनी के लिए 'आईपीएल का आखिरी अध्याय' साबित हो सकता है।

 

यह भी पढ़ें: 'हर वर्ल्ड कप के बाद ऐसा बयान आता है..' रंगास्वामी के बयान पर क्या बोलीं अंजुम?

मोहम्मद कैफ ने इस डील पर क्या कहा?

टाइम्स ऑफ इंडिया की एक रिपोर्ट के अनुसार, अगर यह सौदा पक्का हो जाता है तो चेन्नई सुपर किंग्स को संजू सैमसन मिल सकते हैं, जबकि जडेजा और करन राजस्थान रॉयल्स का हिस्सा बन सकते हैं। अब इस खबर पर पूर्व भारतीय क्रिकेटर मोहम्मद कैफ ने बड़ा बयान देकर और आग में घी डाल दिया है। कैफ का कहना है कि इस डील के पीछे असली दिमाग एमएस धोनी का है और यह सौदा शायद उनके आईपीएल करियर का आखिरी अध्याय साबित हो सकता है।

 

अपने यूट्यूब चैनल पर बात करते हुए कैफ ने कहा कि धोनी हमेशा से रणनीति को लेकर बहुत स्पष्ट सोच रखते हैं और संभव है कि अब वह एक लंबे समय के लीडर के रूप में संजू सैमसन को टीम में लाने के लिए जडेजा जैसे अनुभवी खिलाड़ी को जाने देने को तैयार हों।

 

यह भी पढ़ें: 'हमें डर था कि देश में वापस नहीं आने देंगे..' महिला खिलाड़ी ने ऐसा क्यों कहा?

जडेजा को लेकर कैफ ने क्या कहा?

कैफ ने 2022 सीजन को याद किया, जब रविंद्र जडेजा ने CSK की कप्तानी संभाली थी लेकिन टीम शुरुआती आठ में से सिर्फ एक ही मैच जीत सकी थी। इसके बाद धोनी को फिर से कप्तान बनना पड़ा और उन्होंने टीम को संभाला।

 

कैफ ने कहा, 'धोनी और जडेजा दोनों ने अपना आईपीएल करियर 2008 में शुरू किया था। धोनी ने कभी चेन्नई को नहीं छोड़ा। अगर यह ट्रेड होता है, तो यह उनका आखिरी सीजन हो सकता है या फिर शायद ऐसा सीजन जिसमें वह बीच में कप्तानी छोड़ दें। अगर संजू सैमसन टीम में अच्छा तालमेल बिठा लेते हैं, तो धोनी उन्हें कप्तानी सौंप सकते हैं।'

 

कैफ ने यह भी कहा कि चेन्नई सुपर किंग्स काफी समय से धोनी के उत्तराधिकारी की तलाश कर रही है। जडेजा को मौका दिया गया था लेकिन वह उस जिम्मेदारी को निभा नहीं पाए। उन्होंने कहा, 'हर कोई आईपीएल में कप्तानी नहीं कर सकता। धोनी का दूरदर्शी नजरिया यही दिखाता है कि वह टीम के भविष्य के लिए अब संजू सैमसन जैसे लीडर पर भरोसा करना चाहते हैं।'


और पढ़ें