logo

मूड

ट्रेंडिंग:

LSG ने MI को दिया 204 रनों का लक्ष्य, मार्श-मार्करम की शानदार फिफ्टी

लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए मिचेल मार्श ने 31 गेंदों में 60 और एडन मार्करम ने 38 बॉल पर 53 रनों की शानदार पारी खेली।

LSG vs MI match

लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम मुंबई इंडियंस। Photo Credit (@LucknowIPL)

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

आईपीएल 2025 के महामुकाबले में शुक्रवार को लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम मुंबई इंडियंस के बीच मैच खेला जा रहा है। यह मैच लखनऊ के इकाना स्टेडियम में हो रहा है। मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। बता दें कि रोहित शर्मा आज नहीं खेल रहे हैं। वह चोटिल हैं।

 

पहले बैटिंग कर रही लखनऊ ने 203 रनों का लक्ष्य दिया है। मुंबई इंडियंस को जीत के लिए 204 रन बनाने होंगे। पहले बैटिंग कर रही लखनऊ की टीम की शुरुआत काफी शानदार रही। सातवें ओवर में 77 के स्कोर पर लखनऊ सुपर जायंट्स का पहला विकेट गिरा। मिचेल मार्श ने 31 बॉल पर दो छक्कों और 9 चौक्कों की बौछार करके 60 रन बनाए। मार्श को युवा गेंदबाज विग्नेश पुथुर ने आउट किया। 

 

ऋषभ पंत दो रन बनाकर आउट

 

इसके बाद 91 के स्कोर पर लखनऊ सुपर जायंट्स का दूसरा विकेट निकोलस पूरन के रूप में गिरा। पूरन छह गेंद में 12 रन बनाकर पवेलियन लौटे। कप्तान ऋषभ पंत बिना कमाल किए ही छह गेंद में 02 रन बनाकर आउट हो गए। इसके बाद खेलने आए आयुष बडोनी ने धूआंधार पारी खेलकर 19 गेंद में 30 रन बनाए। बडोनी को अश्विनी कुमार ने पवेलियन भेजा। वहीं, एडन मार्करम ने 38 बॉल पर 53 रनों की शानदार पारी खेली।  

 

 

लखनऊ सुपर जायंट्स की प्लेइंग इलेवन

 

एडेन मार्कराम, मिशेल मार्श, निकोलस पूरन, ऋषभ पंत (विकेटकीपर/कप्तान), आयुष बडोनी, डेविड मिलर, अब्दुल समद, शार्दुल ठाकुर, दिग्वेश सिंह राठी, आकाश दीप, अवेश खान।

 

मुंबई इंडियंस की प्लेइंग इलेवन

 

विल जैक, रयान रिकेल्टन (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पंड्या (कप्तान), नमन धीर, राज बावा, मिशेल सेंटनर, ट्रेंट बोल्ट, अश्विनी कुमार, दीपक चाहर, विग्नेश पुथुर।


और पढ़ें