logo

ट्रेंडिंग:

PKL: मनिंदर सिंह 1500 रेड प्वाइंट हासिल करने वाले दूसरे खिलाड़ी बने

प्रो कबड्डी लीग (PKL) में मनिंदर सिंह ने इतिहास रच दिया है। परदीप नरवाल के बाद वह 1500 रेड प्वाइंट का आंकड़ा पार करने वाले दूसरे खिलाड़ी बने हैं।

Maninder Singh Kabaddi Player PKL

मनिंदर सिंह (फोटो - PKL/X)

बंगाल वॉरियर्स के स्टार रेडर मनिंदर सिंह ने प्रो कबड्डी लीग (PKL) में 1500 रेड प्वाइंट के जादुई आंकड़े को छू लिया है। मनिंदर ने यह कारनामा रविवार, 1 दिसंबर को पटना पाइरेट्स के खिलाफ किया। हालांकि उनके इस ऐतिहासिक उपलब्धि के बावजूद बंगाल को पीकेएल-11 के 88वें मैच में करीबी हार का सामना करना पड़ा। मनिंदर ने सुपर 10 भी लगाया, मगर वह अपनी टीम को जीत नहीं दिला सके।

 

1500 रेड प्वाइंट हासिल करने वाले दूसरे खिलाड़ी

 

मनिंदर ने बोनस हासिल कर 1500 रेड प्वाइंट के आंकड़े को छुआ। वह पीकेएल के इतिहास में ऐसा करने वाले दूसरे खिलाड़ी बने। उनसे पहले परदीप नरवाल ने यह कारनामा किया था। 'डुबकी किंग' के नाम से मशहूर परदीप ने साल 2022 में यूपी योद्धा की ओर से खेलते हुए गुजरात जायंट्स के खिलाफ 1500 रेड प्वाइंट के बैरियर को तोड़ा था। उनके नाम पीकेएल में सबसे ज्यादा 1758 रेड प्वाइंट हासिल करने का रिकॉर्ड है। परदीप के बाद मनिंदर सिंह 1503 रेड प्वाइंट के साथ दूसरे नंबर पर हैं।

 

PKL के इतिहास में सबसे ज्यादा रेड प्वाइंट

 

परदीप नरवाल - 1758 
मनिंदर सिंह - 1503
पवन सहरावत - 1281 
अर्जुन देशवाल - 1109
नवीन कुमार 1058

 

बंगाल वॉरियर्स का निराशाजनक सफर जारी

 

प्रो कबड्डी लीग के मौजूदा सीजन में बंगाल वॉरियर्स का प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा है। रविवार को पटना पाइरेट्स के खिलाफ उन्होंने कड़ी टक्कर दी, लेकिन उनके हाथ जीत नहीं लगी। तीन बार की पीकेएल चैंपियन पटना पाइरेट्स ने इस मैच को 38-35 से अपने नाम किया। इस सीजन बंगाल की यह 9वीं हार रही। टीम 14 मैचों में 3 ही जीत दर्ज कर पाई है और उनके पास महज 26 प्वाइंट्स ही हैं। प्वाइंट्स टेबल में बंगाल की टीम नीचे से तीसरे नंबर पर है। वह प्लेऑफ की रेस से लगभग बाहर हो चुकी है।

शेयर करें

संबंधित खबरें

Reporter

और पढ़ें

design

हमारे बारे में

श्रेणियाँ

Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies

CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | Sitemap