logo

ट्रेंडिंग:

एशिया कप में धोनी के नाम है ऐसा अनोखा रिकॉर्ड, जिसका टूटना नामुमकिन है

महेंद्र सिंह धोनी ने एशिया कप के 5 संस्करणों में टीम इंडिया की कप्तानी की। इस दौरान उन्होंने एक ऐसा रिकॉर्ड कायम किया, जिसे अब तोड़ना किसी के बस की बात नहीं है।

MS Dhoni Smile

महेंद्र सिंह धोनी। (Photo Credit: ICC/X)

भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी एशिया कप में पहली बार 2008 में खेले थे। यह टूर्नामेंट का 9वां संस्करण था, जो पाकिस्तान में खेला गया। धोनी इस एशिया कप में टीम इंडिया के कप्तान थे। उनकी अगुवाई में भारतीय टीम फाइनल पहुंची थी, जहां उसे श्रीलंका के हाथों 100 रन से करारी हार का सामना करना पड़ा। कराची में खेले गए इस खिताबी मुकाबले में श्रीलंकाई टीम ने 273 रन का स्कोर खड़ा करने के बाद भारत को 173 रन ही पर समेट दिया था।

2010 में धोनी की कप्तानी में जीता भारत

भारतीय टीम ने श्रीलंका से 2008 में मिली हार का बदला 2010 में लिया। श्रीलंका की मेजबानी में खेले गए इस टूर्नामेंट में धोनी की कप्तानी वाली टीम अजेय रहते हुए फाइनल तक पहुंची। खिताबी मुकाबले में टीम इंडिया के सामने श्रीलंका की चुनौती थी। टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने उतरी भारतीय टीम ने निर्धारित 50 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 268 रन का स्कोर खड़ा किया और फिर श्रीलंका को महज 187 पर ढेर खिताब अपने नाम कर लिया।

 

यह भी पढ़ें: एशिया कप के 40 साल में सबसे ज्यादा बार कौन जीता है खिताब?

 

इसके बाद धोनी ने अपनी कप्तानी में भारतीय टीम को 2016 में एशिया कप चैंपियन बनाया। वह दो एशिया कप जीतने वाले पहले दूसरे भारतीय कप्तान बने। उनसे पहले मोहम्मद अजहरुद्दीन ने 1990 और 1995 में यह कारनामा किया था।

 

साल 2016 का एशिया कप टी20 फॉर्मेट में आयोजित हुआ था। यह पहला मौका था, जब एशिया कप ODI फॉर्मेट में नहीं बल्कि टी20 फॉर्मेट में खेला गया। धोनी ने बतौर कप्तान इस खिताब को जीतकर अनोखा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। वह ODI और टी20 फॉर्मेट में एशिया कप जीतने वाले पहले कप्तान बने। धोनी के इस रिकॉर्ड की बराबरी अभी तक कोई नहीं कर पाया है। रोहित शर्मा ने भी अपनी कप्तानी में भारत को दो एशिया कप खिताब जिताए लेकिन ये दोनों टूर्नामेंट ODI फॉर्मेट में हुए थे। स्प्लिट कैप्टेंसी (अलग-अलग फॉर्मेट में अलग-अलग कप्तान) के दौर में अब धोनी का रिकॉर्ड टूटना नामुमकिन ही है।

भारत को एशिया कप चैंपियन बनाने वाले कप्तान

  • सुनील गावस्‍कर - 1984
  • दिलीप वेंगसरकर - 1988
  • मोहम्‍मद अजहरुद्दीन - 1990,1995
  • एमएस धोनी - 2010, 2016
  • रोहित शर्मा - 2018, 2023

यह भी पढ़ें: तगड़ी फॉर्म में है 2022 में हराने वाला खिलाड़ी, सावधान रहना टीम इंडिया

एशिया कप में धोनी का रिकॉर्ड

एशिया कप के वनडे फॉर्मेट में धोनी ने कुल 19 मुकाबले खेले, जिसमें उन्होंने 64.80 की औसत से 648 रन बनाए। इस दौरान उनके बल्ले से एक शतक और 3 अर्धशतक निकले। टी20 फॉर्मेट में वह एशिया कप के एक ही संस्करण में खेल पाए। 2016 में हुए टी20 एशिया कप में उन्होंने 4 पारियों में 280 के स्ट्राइक रेट से 42 रन बनाए थे। इस दौरान उनका बेस्ट स्कोर नाबाद 20 रहा, जो उन्होंने फाइनल में बांग्लादेश के खिलाफ बनाया था।

शेयर करें

संबंधित खबरें

Reporter

और पढ़ें

design

हमारे बारे में

श्रेणियाँ

Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies

CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | Sitemap