logo

ट्रेंडिंग:

नीरज चोपड़ा ने तोड़ा 90 मीटर का बैरियर, डायमंड लीग में रचा इतिहास

भारत के स्टार जैवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा ने अपने करियर में पहली बार 90 मीटर का थ्रो किया है। नीरज ने दोहा डायमंड लीग मीट में यह उपलब्धि हासिल की है।

Neeraj Chopra Throw

नीरज चोपड़ा। (File Photo Credit: Neeraj Chopra/X)

गोल्डन ब्वॉय नीरज चोपड़ा ने आखिरकार 90 मीटर का बैरियर तोड़ दिया है। नीरज ने शुक्रवार (16 मई) को दोहा डायमंड लीग 2025 में 90.23 मीटर का थ्रो कर इतिहास रच दिया। वह 90 मीटर दूर भाला फेंकने वाले भारत के पहले जैवलिन थ्रोअर बने। इससे पहले नीरज कई बार 90 मीटर के करीब आए थे लेकिन इस बैरियर को नहीं पार कर पाए थे। उन्होंने कतर की राजधानी दोहा में आखिरकार यह मुकाम भी हासिल कर लिया।

 

नीरज ने नीरज ने दोहा डायमंड लीग 2025 में अपने तीसरे प्रयास में 90.23 मीटर दूर भाला फेंका। इससे पहले उनका बेस्ट थ्रो 89.94 मीटर का था। वर्ल्ड चैंपियन नीरज ने यह थ्रो 2022 स्टॉकहोम डायमंड लीग में किया था। पिछले साल लुसाने डायमंड लीग में उन्होंने 89.49 मीटर का थ्रो किया। वहीं पेरिस ओलंपिक 2024 में नीरज ने 89.45 मीटर दूर भाला फेंक सिल्वर अपने नाम किया था।

 

यह भी पढ़ें: पहले थे सुबेदार मेजर, अब MSD की तरह लेफ्टिनेंट कर्नल बन गए नीरज चोपड़ा

 

 

अच्छी रही नीरज की शुरुआत

 

इस सीजन के अपने पहले कम्पटीशन हिस्सा ले रहे नीरज का पहला प्रयास शानदार रहा और उन्होंने 88.44 मीटर का थ्रो किया। उनका दूसरा थ्रो फाउल रहा। नीरज ने तीसरे थ्रो में जबरदस्त वापसी की और 90 मीटर का आंकड़ा छू इतिहास रचा। वह 90 मीटर का बैरियर पार करने वाले दुनिया के 25वें जैवलिन थ्रोअर बने। चौथे प्रयास में उन्हें 80.56 मीटर की ही दूरी मिली। नीरज का पांचवां थ्रो फाउल रहा, जबकि छठे प्रयास में उन्होंने 88.20 मीटर का थ्रो किया।

 

यह भी पढ़ें: 'नदीम मेरा करीबी दोस्त नहीं', नीरज चोपड़ा ने ट्रोल्स को दिया जवाब

 

दोहा डायमंड लीग में नीरज चोपड़ा के सभी थ्रो:

  • पहला प्रयास - 88.44 मीटर
  • दूसरा प्रयास - फाउल
  • तीसरा प्रयास - 90.23 मीटर
  • चौथा प्रयास - 80.56 मीटर
  • पांचवां प्रयास - फाउल
  • छठा प्रयास - 88.20 मीटर

दोहा लीग जीतने से चूके

 

नीरज चोपड़ा दोहा लीग जीतने से बेहद करीबी अंतर से चूक गए। जर्मनी के जूलियन वेबर ने आखिरी क्षणों में बाजी मार मार ली। वेबर ने अच्छी शुरुआत नहीं की थी लेकिन धीरे उन्होंने दूरी बढ़ाई और नीरज से पहला स्थान छीन लिया। जूलियन वेबर का पहला थ्रो 82.83 मीटर का रहा। इसके बाद उन्होंने 85.57 मीटर, 89.06 मीटर, 88.05 मीटर और 89.84 मीटर का थ्रो किया। वेबर ने अपने आखिरी थ्रो में 91.06 मीटर की दूरी तय की और दोहा लीग जीत ली। नीरज दूसरे स्थान पर रहे।

शेयर करें

संबंधित खबरें

Reporter

और पढ़ें

design

हमारे बारे में

श्रेणियाँ

Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies

CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | Sitemap