logo

मूड

ट्रेंडिंग:

नीरज चोपड़ा ने रचाई शादी, हिमानी के साथ लिए सात फेरे

गोल्डन ब्वॉय नीरज चोपड़ा ने शादी रचा ली है। भारत को दो ओलंपिक मेडल दिलाने वाले जैवलिन थ्रोअर नीरज की पत्नी का नाम हिमानी है। 

Neeraj Chopra Wedding

नीरज चोपड़ा और हिमानी। (Photo Credit: Neeraj/Instagram)

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

भारत को दो ओलंपिक मेडल दिलाने वाले नीरज चोपड़ा शादी के बंधन में बंध गए हैं। जैवलिन स्टार नीरज ने रविवार (19 जनवरी) को सोशल मीडिया पोस्ट कर इसकी जानकारी दी। उन्होंने निजी समारोह में शादी रचाई है। नीरज की पत्नी का नाम हिमानी है।

 

नीरज चोपड़ा ने अपनी शादी की तीन तस्वीरें शेयर की हैं। इसमें वह पत्नी हिमानी के साथ शादी के मंडप में बैठे हुए नजर आ रहे हैं। वहीं एक तस्वीर में उनकी मां सरोज देवी आशीर्वाद देते दिख रही हैं। नीरज ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, 'जीवन के नए अध्याय की शुरुआत अपने परिवार के साथ की। सभी के आशीर्वाद ने हमें एक साथ इस पल तक पहुंचाया।'

 

 

नीरज ने दी सरप्राइज

 

गोल्डन ब्वॉय नीरज चोपड़ा ने अपनी शादी जानकारी गुपचुप रखी थी। इस समारोह में नीरज और हिमानी के परिवार के सदस्य शामिल हुए। उनके गांव और रिश्तेदारी में भी किसी को इसकी भनक नहीं थी। नीरज ने सोशल मीडिया पोस्ट कर सबको सरप्राइज कर दिया।

 

सोनीपत की रहने वाली हैं हिमानी

 

नीरज चोपड़ा ने हरियाणा के सोनीपत जिले के लड़सौली गांव की रहने वाली हिमानी के साथ सात फेरे लिए हैं। नीरज का घर पानीपत में है। दैनिक भास्कर की रिपोर्ट के मुताबिक हिमानी के पिता चांद राम ने लड़सौली गांव में स्टेडियम बनवाया है। वो यहां खिलाड़ियों को सर्कल कबड्डी खिलाते हैं। चांद राम करीब दो महीने पहले ही स्टेट बैंक ऑफ इंडिया से रिटायर हुए हैं। 

 

17 जनवरी को हुई शादी

 

नीरज 17 जनवरी को शादी के बंधन में बंधे हैं। यह शादी भारत में हुई है। भास्कर की रिपोर्ट के अनुसार, नीरज अपनी पत्नी के साथ आज यानी रविवार सुबह विदेश घूमने के लिए निकल गए हैं। उनके वापस भारत लौटने के बाद रिसेप्शन पार्टी का आयोजन किया जाएगा।

Related Topic:#Neeraj Chopra

और पढ़ें