logo

मूड

ट्रेंडिंग:

PKL 11: जयपुर ने पलटी बाजी, बंगाल को हराकर कटाया प्लेऑफ का टिकट

हाफटाइम तक जयपुर पिंक पैंथर्स की टीम 10 अंक से पिछड़ रही थी लेकिन इसके बाद उसने दमदार वापसी करते हुए बंगाल वॉरियर्स को 31-28 से हरा दिया। इस जीत के साथ जयपुर ने प्लेऑफ के लिए क्वालिफाई कर लिया है।

Jaipur Pink Panthers vs Bengal Warriors

जयपुर पिंक पैंथर्स बनाम बंगाल वॉरियर्स। (फोटो - PKL)

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

जयपुर पिंक पैंथर्स ने प्रो कबड्डी लीग (PKL) के 11वें सीजन में प्लेऑफ के लिए क्वालिफाई कर लिया है। जयपुर की जीत से डिफेंडिंग चैंपियन पुनेरी पलटन की टीम बाहर हो गई है। शनिवार, 20 दिसंबर को खेले गए सीजन के 123वें मैच में जयपुर ने हाफटाइम तक 10 अंक से पिछड़ने के बाद शानदार वापसी करते हुए बंगाल वॉरियर्स को 31-28 से हरा दिया। इसके साथ ही वह प्लेऑफ का टिकट कटाने वाली पांचवीं टीम बन गई।

 

19-9 की बढ़त के बाद हारी बंगाल वॉरियर्स

 

पहले हाफ की समाप्ति तक जयपुर 9-19 से पीछे थी लेकिन अर्जुन (9) और डिफेंडर रेजा मीरबघेरी (5 अंक) की बदौलत उसने 30 मिनट तक फासला 3 का कर दिया और फिर ऑलआउट लेते हुए लीड ले ली। इसके बाद जयपुर ने बंगाल को वापसी का मौका नहीं दिया। 

 

प्लेऑफ से बाहर हो चुकी बंगाल की टीम मनिंदर और फजल के बगैर उतरी थी। बंगाल ने चार मिनट के खेल के बाद 3-1 की लीड ले ली। छठे मिनट में बंगाल के डिफेंस ने दूसरी बार अर्जुन का शिकार करते हुए बढ़च 5-2 की कर दी। इसके बाद बंगाल ने जयपुर को ऑलआउट की ओर धकेला लेकिन अभिजीत ने बचा लिया। 10 मिनट बाद बंगाल 8-6 से आगे थी। इसी दौरान नितेश के 400 टैकल प्वाइंट पूरे हुए।

 

ब्रेक के बाद अभिजीत ने डू और डाई रेड पर अंक ले जयपुर को सुपर टैकल सिचुएशन से निकाला लेकिन इसके बाद दो बार की चैंपियन टीम अंक नहीं ले सकी और ऑलआउट हो गई। बंगाल ने 14-7 की बढ़त बना ली। ऑलइन के बाद अंकुश ने जयपुर को पहला टैकल प्वाइंट दिलाया। बंगाल ने हालांकि पकड़ बनाए रखते हुए हाफटाइम तक स्कोर 19-9 कर दिया। 

 

अर्जुन पहले हाफ में 10 मिनट बाहर रहे और डिफेंस भी नहीं चला। यही कारण था कि जयपुर एक बार फिर सुपर टैकल सिचुएशन में थी। बंगाल 10 के मुकाबले 4 फेल्ड टैकल्स के साथ बेहतर स्थिति में थी लेकिन इसी बीच अभिजीत ने प्रणय को सुपर टैकल कर जयपुर को दो बहुमूल्य अंक दिलाए। 

 

जयपुर ने यूं पलटी बाजी

 

प्रणय की अगली डू और डाई रेड पर हालांकि सुरजीत ने गलती कर दी। अब जयपुर के दो खिलाड़ी बचे थे। प्रणय आए और रेडा ने उन्हें लपक स्कोर 15-21 कर दिया। अर्जुन रिवाइव हो गए थे। इस बीच अंकुश ने राठी को सुपर टैकल कर फासला 4 का कर दिया। 30 मिनट तक हालांकि जयपुर ने फासला तीन का कर दिया। 

 

ब्रेक के बाद रेजा ने सुंदर को लपक स्कोर 20-22 कर दिया। और फिर अर्जुन ने लगातार तीसरे अंक के साथ फासला 1 का कर बंगाल को ऑलआउट की ओर धकेल दिया। प्रणय ने बोनस लिया तो अर्जुन ने नितेश का शिकार कर किया। फिर जयपुर ने ऑलआउट लेकर 25-24 की लीड ले ली। पांच मिनट में जयपुर ने 3 के मुकाबले 10 अंक लिए।

 

ऑलइन के बाद नितेश ने अर्जुन का शिकार कर हाई-5 पूरा किया। और फिर प्रणय ने मल्टीप्वाइंटर के साथ स्कोर 27-27 पर बराबर कर दिया। इस बीच अभिजीत ने बोनस के साथ जयपुर को बढ़त दिला दी। फिर नीरज ने राठी को लपक लीड 2 की कर दी। इसके बाद सुपर सब लकी ने प्रणय को लपक स्कोर 30-27 कर दिया। अब सिर्फ सवा मिनट बचे थे।

 

अंतिम मिनट में हालांकि बंगाल के डिफेंस ने डू और डाई रेड पर अर्जुन को लपक स्कोर 28-30 कर दिया लेकिन रेजा ने राठी का शिकार कर अपनी टीम की जीत तय कर दी। साथ ही रेजा ने इस अहम मुकाबले में हाई-5 भी पूरा किया। बंगाल को प्रणय (8) तथा अर्जुन राठी (7) के अच्छे खेल के बावजूद 21 मैचों में 13वीं हार मिली।


और पढ़ें