logo

ट्रेंडिंग:

PKL 11: गुजरात जायंट्स को हराकर टॉप-2 में पहुंची यूपी योद्धा

यूपी योद्धा ने गुजरात जायंट्स को 26 अंक के अंतर से हरा दिया। इस बड़ी जीत से यूपी योद्धा सीधे सेमीफाइनल खेलने के करीब पहुंच गई है।

UP Yoddhas vs Gujarat Giants

गुजरात जायंट्स के रेडर को दबोचते यूपी योद्धा के खिलाड़ी। (फोटो - PKL)

शेयर करें

संबंधित खबरें

Advertisement
Group2

यूपी योद्धा ने प्रो कबड्डी लीग (PKL) के 11वें सीजन के 121वें मैच में गुजरात जायंट्स को हराकर 59-23 के अंतर से हराकर प्वाइंट्स टेबल में दूसरा स्थान हासिल कर लिया है। 18 दिसंबर को पटना पाइरेट्स की जीत से यूपी योद्धा को प्लेऑफ का टिकट मिला था। अब वह टॉप-2 में रहकर सीधे सेमीफाइनल खेलना चाहेगी। 

 

यूपी ने 21 मैचों में 12वीं जीत दर्ज की, जिसमें गगन गौड़ा (19) और भवानी राजपूत (10) का अहम योगदान रहा। दूसरी ओर प्लेआफ की दौड़ से पहले ही बाहर हो चुकी गुजरात को 20 मैचों में 13वीं हार का सामना करना पड़ा। उसके लिए सिर्फ जीतेंद्र यादव (6) ने डिफेंस में प्रभावित किया। यूपी ने रेड में 18 के मुकाबले 31 और डिफेंस में 7 के मुकाबले 18 अंक लिए।

 

हाफटाइम तक यूपी योद्धा ने बनाई बड़ी बढ़त

 

यूपी योद्धा और गुजरात जायंट्स ने रेड प्वाइंट्स के साथ शुरुआत की। 7-6 के स्कोर पर यूपी ने गुजरात के लिए सुपर टैकल ऑन कर दिया। राकेश डू और डाई रेड पर लपके गए और फिर यूपी ने गुजरात को ऑलआउट करते हुए 12-7 की लीड ले ली। 10 मिनट की समाप्ति तक यूपी ने 15-7 की बढ़त बना ली थी। ब्रेक के बाद गगन ने गुमान के एक अंक का जवाब दो से दिया। जल्द ही यूपी ने 18-9 की लीड ले ली।

 

डिफेंस और रेड में लगातार अच्छा करते हुए यूपी ने 16वें मिनट में 10 अंक की लीड ले ली, जिसे गगन ने मल्टीप्वाइंटर के साथ न सिर्फ 12 का किया बल्कि गुजरात को ऑलआउट की ओर भी धकेल दिया। दूसरा ऑलाउट लेकर यूपी ने 26-10 बढ़त बना ली। गगन अपना सुपर-10 पूरा कर चुके थे। यूपी ने 29-11 के स्कोर पर पाला बदला।

 

अंत में भवानी ने पूरा किया सुपर-10

 

हाफटाइम के बाद यूपी ने गुजरात के लिए तीसरी बार सुपर टैकल ऑन किया और फिर ऑलआउट लेकर 35-12 की लीड ले ली। ऑलइन के बाद यूपी ने दो के मुकाबले पांच अंक लेकर अपनी स्थिति बेहद मजबूत कर ली। इस बीच भवानी ने आदेश को आउट कर गुजरात को फिर सुपर टैकल सिचुएशन में डाला। इस बार गुजरात ने सुपर टैकल के दो अंक लिए।

 

गुजरात का डिफेंस हालांकि भवानी को सुपर टैकल करते हुए गलती कर बैठा। इस तरह ने यूपी चौथे ऑलआउट के साथ 30 मिनट की समाप्ति तक 47-16 की लीड ले ली। यूपी की टीम यहीं नहीं रुकी और पांचवीं बार गुजरात को सुपर टैकल सिचुएशन में डाल दिया। गुमान ने हालांकि उसे इस स्थिति से निकाल दिया।

 

इसके बाद गुजरात ने पहली बार यूपी को सुपर टैकल सिचुएशन में डाला लेकिन सुमित ने गुमान को सुपर टैकल कर स्कोर 56-23 कर दिया। अंतिम पलों में महेंद्र ने राकेश को सुपर टैकल कर यूपी को इस सीजन का उसका सबसे बड़ा स्कोर दिला दिया। अगली रेड पर भवानी ने भी सुपर-10 पूरा कर लिया।


और पढ़ें

design

हमारे बारे में

श्रेणियाँ

Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies

CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | Sitemap