logo

मूड

ट्रेंडिंग:

IPL 2026 का आगाज आज, SRH बनाम RCB का मुकाबला, कब, कहां, कैसे देखें?

IPL 2026 के जिस पल का इंतजार था, वह अब आ गया है। एम चिन्नास्वामी स्टेडियम बेंगलूरु पर सबकी निगाहें टिकी हैं। मैच कब, कहां और कैसे देखें, यहां जानिए।

RCB

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की तरफ से पिच पर उतरेंगे विराट कोहली। Photo Credit: PTI

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 की बहुप्रतीक्षित घड़ी आग गई है। IPL का आगाज होने जा रहा है। डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) अपने होम ग्राउंड एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) से भिड़ने वाला है। मैच की ओपनिंग ही धमाकेदार मैच से हो रही है। दोनों टीमों के पास अनुभव है, एक से बढ़कर एक खिलाड़ी हैं, रणनीति है। 

यह मैच टूर्नामेंट का ओपनर है, जाहिर सी बात है कि शुरुआती बढ़त हासिल करने की कोशिश, दोनों टीमों की ओर से की जाएगी। दोनों टीमें पिछले कुछ वर्षों से एक-दूसरे की सबसे बड़ी प्रतिद्वंद्वी रही हैं। पिछले साल RCB ने खिताब जीता था, लेकिन जश्न के दौरान स्टेडियम के बाहर 11 फैंस की मौत हो गई थी। खिलाड़ी उन्हें सम्मान देने के लिए हाथ पर ब्लैक आर्मबैंड पहनेंगे और 11 सीटें खाली रखी जाएंगी।
 

यह भी पढ़ें: IPL 2026 में एक ही बार होगी CSK-RCB की टक्कर, ऐसा क्यों? समझिए BCCI का नियम

कैसा रहा है दोनों टीमों का रिकॉर्ड?

यह दूसरी बार है जब ये दोनों टीमें सीजन के पहले मैच में आमने-सामने होंगी। साल 2017 में भी ऐसा हुआ था। तब उस मुकाबले में सन राइजर्स हैदराबाद ने जीता था। अब रॉयल चैलेंजर्ग बेंगलुरु बड़ी टीम है। चिन्नास्वामी पर RCB का रिकॉर्ड अच्छा रहा है। 

कुल 26 मैचों में SRH ने 13 जीते हैं जबकि RCB ने 11। लेकिन घरेलू मैदान पर आरसीबी ने 8 में से 5 मैच जीते हैं। 2024 में दोनों टीमों ने हाई स्कोरिंग मैच खेला था, जो आईपीएल का सबसे ज्यादा रनों वाला मैच बना।

यह भी पढ़ें: 18 सीजन, 8 टीमें बनीं चैंपियन, CSK-MI सबसे सफल... देखिए IPL विनर लिस्ट

RCB vs SRH का मुकाबला कहां हो रहा है?

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद IPL 2026 का पहला मैच, शनिवार को एम चिन्नास्वामी स्टेडियम, बेंगलुरु में खेला जा रहा है।

RCB vs SRH मुकाबला शुरू कब होगा?

टॉस शाम 7 बजे होगा और मैच 7:30 बजे से शुरू होने की संभावना है। 

टीवी पर कहां देखें?

यह मैच स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर लाइव प्रसारित होगा।

ऑनलाइन कहां देखें?

IPL 2026 का यह ओपनिंग मुकाबला जियो सिनेमा ऐप और वेबसाइट पर देखे जा सकता है। 

यह भी पढ़ें: IPL में कभी खेलने को नहीं मिला, अब RCB खरीद ली, क्या है आर्यमन बिरला की कहानी?

किन खिलाड़ियों पर रहेगी नजर?

  • विराट कोहली: सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं, दिग्गज हैं, उनके मैच पर सबकी नजरें टिकी हैं।
  • ईशान किशन: T20 वर्ल्ड कप के हीरो हैं। उन्होंने 9 मैच में 317 रन बनाए हैं, उनकी स्ट्राइक रेट 193 के करीब है। 
  • ट्रेविस हेड: दिग्गज खिलाड़ी, जिनकी मौजूदगी से ही लोग डरते हैं। SRH की सबसे बड़ी ताकत बने हुए हैं। 
  • अभिषेक शर्मा: फॉर्म में हैं, कमाल का खेलते हैं, SRH की तरफ से RCB की मुश्किलें बढ़ा सकते हैं। 
  • हर्ष पटेल: पहले RCB के लिए खेल चुके हैं, मैदान को बेहतर समझते हैं, मैच का फैसला पलट सकते हैं।  
Related Topic:#IPL 2026#IPL

और पढ़ें