logo

मूड

ट्रेंडिंग:

बड़ौदा ने टी20 में बना दिए 349 रन, अभिषेक ने भी हिलाई रिकॉर्ड-बुक

सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में गुरुवार को रिकॉर्ड्स की झड़ी लग गई। अभिषेक शर्मा ने 28 गेंद में सेंचुरी ठोकी। इससे पहले क्रुणाल पंड्या की कप्तानी वाली टीम बड़ौदा ने टी20 इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर खड़ा कर इतिहास रचा।

Abhishek Sharma T20

अभिषेक शर्मा (फाइल फोटो)। Credit - BCCI/X

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

घरेलू टी20 टूर्नामेंट सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी (SMAT) में विस्फोटक बल्लेबाजी का दौर जारी है। गुरुवार, 5 दिसंबर को पंजाब के ओपनर अभिषेक शर्मा ने मेघालय के खिलाफ महज 28 गेंद में शतक ठोक दिया। इसके साथ ही अभिषेक ने सबसे तेज टी20 सेंचुरी जड़ने का भारतीय रिकॉर्ड रखने वाले गुजरात के विकेटकीपर उर्विल पटेल की बराबरी कर ली। इससे पहले बड़ौदा की टीम ने वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया। क्रुणाल पंड्या की कप्तानी वाली टीम ने सिक्किम के खिलाफ 349/5 का स्कोर खड़ा किया, जो टी20 इतिहास के सबसे बड़े स्कोर का रिकॉर्ड है।

 

अभिषेक शर्मा ने हासिल की बड़ी उपलब्धि

 

राजकोट में 143 रन के टारगेट का पीछा करने उतरी पंजाब की टीम के लिए अभिषेक ने 29 गेंद में नाबाद 106 रन की पारी खेली, जिसमें 8 चौके और 11 छक्के शामिल रहे। उनकी इस विध्वंसक बल्लेबाजी की मदद से पंजाब ने 9.3 ओवर में लक्ष्य हासिल कर लिया। अभिषेक ने 28 गेंद में सेंचुरी पूरी की। इसके साथ ही अभिषेक कुछ ही दिन पहले सबसे तेज टी20 शतक लगाने वाले भारतीय बल्लेबाज बने उर्विल पटेल के साथ खड़े हो गए। उर्विल ने 27 नवंबर को त्रिपुरा के खिलाफ 35 गेंद में 113 रन की पारी के दौरान ये उपलब्धि हासिल की थी। ओवरऑल सबसे तेज टी20 शतक लगाने का रिकॉर्ड एस्टोनिया के साहिल चौहान ने के नाम दर्ज। साहिल ने इसी साल साइप्रस के खिलाफ 27 गेंद में सेंचुरी जमाया था।

 

अभिषेक शर्मा SMAT में सबसे ज्यादा सेंचुरी लगाने का रिकॉर्ड भी बना दिया है। इस टूर्नामेंट में उनके नाम कुल 4 शतक दर्ज हो गए हैं। उन्होंने उन्मुक्त चंद, ऋतुराज गायकवाड़, ईशान किशन को पीछे छोड़ दिया है, जिन्होंने SMAT में 3-3 शतक लगाए हैं।


बड़ौदा ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड

 

अभिषेक की आतिशी बल्लेबाजी से पहले बड़ौदा की टीम ने रिकॉर्ड बुक को हिलाया। इंदौर में सिक्किम के खिलाफ हुए मुकाबले में बड़ौदा ने भानू पुनिया के शतक की मदद से बोर्ड पर 349 टांग दिए। टी20 इतिहास का ये सबसे बड़ा स्कोर रहा। बड़ौदा ने जिम्बाब्वे का रिकॉर्ड तोड़ा। जिम्बाब्वे ने इस साल अक्टूबर में गाम्बिया के खिलाफ 344 रन बनाए थे। बड़ौदा की टीम ने एक टी20 पारी में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का वर्ल्ड भी अपने नाम किया। सिक्किम के खिलाफ बड़ौदा के बल्लेबाजों ने 37 छक्के मारे। इस मामले में भी बड़ौदा ने जिम्बाब्वे को पीछे छोड़ा। जिम्बाब्वे की टीम ने गाम्बिया के खिलाफ जिस मैच में 344 रन बनाए थे उसमें 27 छक्के जड़े थे।


और पढ़ें