logo

मूड

ट्रेंडिंग:

T20 वर्ल्ड कप 2026 में छाए भारतीय मूल के ये खिलाड़ी, एक ने PAK के उड़ाए होश

टी20 वर्ल्ड कप 2026 शुरू हो चुका है और भारतीय मूल के खिलाड़ी भी इस टूर्नामेंट में अपनी छाप छोड़ने से पीछे नहीं हट रहे हैं।

Top 5 dominated Indian origin players in T20 World Cup 2026

आर्यन दत्त, हरमीत सिंह और विनायक शुक्ला । Photo Credit: ICC/X

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

टी20 वर्ल्ड कप 2026 की मेजबानी इस बार भारत और श्रीलंका मिलकर कर रहे हैं। टूर्नामेंट में जहां सबकी नजरें ब्लू जर्सी में खेल रही भारतीय टीम पर टिकी हैं, वहीं करीब 40 ऐसे खिलाड़ी भी चर्चा में हैं, जिनकी जड़ें भारत से जुड़ी हैं। ये भारतीय मूल के खिलाड़ी अलग-अलग देशों की तरफ से खेल रहे हैं और अपने दमदार प्रदर्शन से टूर्नामेंट में खास पहचान बना रहे हैं।

 

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारतीय मूल के सबसे ज्यादा खिलाड़ी कनाडा स्क्वॉड में हैं। कनाडा के 11 खिलाड़ी हैं, यूएसए के 9, यूएई और ओमान के 7-7, न्यूजीलैंड और नीदरलैंड्स के 2-2 खिलाड़ी हैं, जबकि साउथ अफ्रीका, वेस्टइंडीज और इटली के 1-1 खिलाड़ी हैं।

 

यह भी पढे़ंः भारत के साथ मैच खेलने को तैयार हो सकता है पाकिस्तान, पर शर्त क्या है?

6 खिलाड़ियों ने बनाई पहचान

जब यह लिखा जा रहा है, तब तक टी20 वर्ल्ड कप 2026 के आठ मैच खेले जा चुके हैं। अब तक भारतीय मूल के कुल छह खिलाड़ियों ने अपनी पहचान बना ली है। इसमें नीदरलैंड्स और ओमान के एक-एक खिलाड़ी हैं, जबकि यूएसए के चार खिलाड़ी हैं। यह ध्यान देने वाली बात है कि इस टूर्नामेंट में कनाडा ने अभी तक अपना कैंपेन शुरू नहीं किया है।

 

नीदरलैंड्स के ऑफ स्पिनर आर्यन दत्त ने पाकिस्तान के खिलाफ दो विकेट लिए और आखिरी ओवरों में टीम के लिए 13 रन भी बनाए। वहीं, ओमान के विनायक शुक्ला ने जिम्बाब्वे के खिलाफ अहम 28 रन बनाए। यूएसए बनाम भारत मैच में, मिलिंद कुमार ने 34 रन बनाए, जबकि संजय कृष्णमूर्ति और शुभम रंजन ने 37-37 रन बनाए। अमेरिकी बॉलर हरमीत सिंह ने भी इंडिया के खिलाफ दो विकेट लिए।

 

यह भी पढे़ंः कौन हैं पंजाब के जसप्रीत सिंह, जो टी20 वर्ल्ड कप में इटली के लिए खेलेंगे?

कैप्टन भी हैं कुछ खिलाड़ी

कुछ भारतीय मूल के खिलाड़ी टी20 वर्ल्ड कप 2026 में अपनी टीमों की कप्तानी भी कर रहे हैं। कनाडा की कप्तानी दिलप्रीत बाजवा, यूएसए की कप्तानी मोनंक पटेल और ओमान की कप्तानी जतिंदर सिंह कर रहे हैं।


और पढ़ें