logo

ट्रेंडिंग:

कैप उतारी, गले मिले, जीता दिल, विराट-धोनी को अभी से मिस करने लगे फैन

विराट कोहली और महेंद्र सिंह धोनी दोनों एक-दूसरे के खिलाफ उतरे थे। मैच में कांटे का मुकाबला हुआ लेकिन अंत में जो हुआ, उसे प्रशंसक भूल नहीं पा रहे हैं। लोग अटकलें लगा रहे हैं कि शायद यह धोनी का आखिरी मैच हो। पढ़ें रिपोर्ट।

Virat Kohli and Mahendra Singh Dhoni

विराट कोहली और महेंद्र सिंह धोनी। (Photo Credit: PTI)

IPL 2025 में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) का प्रदर्शन बेहद खराब रहा। शनिवार को हुए मैच में CSK बाजी जीतते-जीतते हार गई। यह टीम, पहले ही प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हो चुकी है। धोनी की टीम को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने 180 रनों का लक्ष्य दिया था। CSK इतना भी नहीं स्कोर कर पाई, 2 रनों से चूक गई। एक वक्त तक ऐसा लग रहा था कि महेंद्र सिंह धोनी की टीम, हारी बाजी जीत जाएगी लेकिन खेल बिगड़ गया।

इंडियन प्रीमियर लीग के इस सीजन में लगातार 9वीं बार CSK की हार हुई। IPL 2025 की सबसे फिसड्डी टीम चेन्नई सुपरकिंग्स साबित हुई है। वहीं RCB ने इस जीत के साथ इतिहास रच दिया, क्योंकि IPL के इतिहास में पहली बार उन्होंने CSK को एक ही सीजन में दोनों मैचों में हराया। इस जीत ने RCB को पॉइंट टेबल में टॉप पर पहुंचा दिया है। 

कैप उतारकर धोनी से मिले विराट कोहली
भले ही महेंद्र सिंह धोनी की टीम हार गई लेकिन टीम ने अच्छा खेल दिखाया। महेंद्र सिंह धोनी और विराट कोहली, एक-दूसरे को गले लगाते नजर आए। मैच के बाद हैंडशेक के दौरान विराट कोहली ने अपनी कैप उतारकर धनी से मुलाकात की। महेंद्र सिंह धोनी, चेन्नई सुपरकिंग्स की कप्तानी संभाल रहे हैं।

यह भी पढ़ें: IPL 2025 में स्पिनर्स हावी, पिछले सीजन से बेहतर हुआ प्रदर्शन

'एक आखिरी बार...' 
मैच के बाद जिस चीज की सबसे ज्यादा चर्चा हुई, वह यह थी कि क्या महेंद्र सिंह धोनी और विराट कोहली के बीच ऐसा मुकाबला दोबारा होगा। महेंद्र सिंह धोनी रिटायर होंगे या नहीं, इस पर उन्होंने कोई फैसला नहीं लिया है। CSK अब प्लेऑफ की रेस से ही बाहर हो गई है।  



क्या आखिरी बार खेल रहे थे धोनी?
चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में बीते मैच में टॉस के दौरान महेंद्र सिंह धोनी ने अपने भविष्य पर जो कहा उसे सुनकर लोग हैरान रह गए। जब भीड़ के शोर के बीच डैनी मॉरिसन ने पूछा, 'क्या इसका मतलब है कि आप अगले साल भी वापस आएंगे?' धोनी ने हंसते हुए कहा, 'मुझे नहीं पता, मुझे ये भी नहीं पता कि मैं अगले मैच के लिए आ रहा हूं या नहीं।'

यह भी पढ़ें: डेवाल्ड ब्रेविस के साथ सरेआम बेईमानी, अंपायर ने रिव्यू लेने से रोका!


रिटायरमेंट पर धोनी का प्लान क्या है?

राज शमानी के साथ एक पॉडकास्ट में महेंद्र सिंह धोनी ने कहा था कि रिटायर होंगे या नहीं, इस पर फैसला, आने वाले दिनों में लेंगे। उन्होंने रिटायरमेंट पर कहा था, 'अभी नहीं। मैं अभी IPL खेल रहा हूं और इसे मैंने बहुत आसान रखा है। मैं एक साल में एक बार खेलता हूं। मैं 43 साल का हूं, जुलाई तक 44 हो जाऊंगा। मेरे पास 10 महीने हैं यह तय करने के लिए कि मुझे एक और साल खेलना है या नहीं। यह मेरा फैसला नहीं, मेरा शरीर बताएगा कि मैं खेल सकता हूं या नहीं। एक समय में एक साल। अभी पूरी तरह से इस पर फोकस है कि क्या करना है। 8-10 महीने बाद देखेंगे।'

Related Topic:#IPL 2025

शेयर करें

संबंधित खबरें

Reporter

और पढ़ें

design

हमारे बारे में

श्रेणियाँ

Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies

CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | Sitemap