logo

मूड

ट्रेंडिंग:

IPL 2025: कौन हैं मल्लिका सागर, जो लगवा रही हैं खिलाड़ियों की बोली

आईपीएल 2025 का मेगा ऑक्शन सऊदी अरब के जेद्दा में हो रहा है, जिसे मल्लिका सागर होस्ट कर रही हैं. उन्होंने पिछले साल की नीलामी में भी बोली लगवाया था।

Mallika Sagar, Mallika Sagar Auctioneer, Mallika Sagar IPL Auction, Mallika Sagar IPL 2025 Auction

मल्लिका सागर (फोटो - KKR Knight Club/X)

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

सऊदी अरब के जेद्दा में आईपीएल 2025 मेगा ऑक्शन का मंच सज चुका है। दो दिवसीय नीलामी का आज पहला दिन है। सभी 10 टीमों ने भी मजबूत स्क्वॉड बनाने के लिए कमर कस ली है। मेगा ऑक्शन में 577 खिलाड़ियों की किस्मत पर दांव पर है। इनमें से अधिकतम 204 खिलाड़ियों पर ही बोली लगेगी और ये सब करवा रही हैं ऑक्शनर मल्लिका सागर। उन्होंने दुबई में हुए पिछले आईपीएल के ऑक्शन को भी होस्ट किया था। उनके पास बतौर ऑक्शनर 25 साल से ज्यादा का अनुभव है। 

 

आर्ट की दुनिया की जानी-मानी हस्ती

 

मल्लिका सागर आर्ट की दुनिया में काफी जाना-माना नाम हैं। वह आर्ट ऑक्शन भी कंडक्ट कर चुकी हैं। मुंबई में जन्मीं मल्लिका ने अमेरिका से पढ़ाई की है। उन्होंने फिलाडेल्फिया के ब्रायन मावर कॉलेज से कला इतिहास में डिग्री हासिल की और फिर 2001 में महज 26 साल की उम्र में ऑक्शन कंपनी क्रिस्टीज से अपना करियर शुरू किया। इसके साथ ही वह क्रिस्टीज की पहली भारतीय ऑक्शनर बनीं। मल्लिका ने मुंबई की फेमस पुंडोले आर्ट गैलरी में कई बार नीलामी को सफलतापूर्वक कराया है। 

 

PKL से सुर्खियों में आईं

 

मल्लिका सागर प्रो कबड्डी लीग (PKL) के ऑक्शन से सुर्खियों में आई थीं. उन्होंने पीकेएल सीजन 8 की नीलामी को होस्ट किया था। वह विमेंस प्रीमियर लीग (WPL) की भी ऑक्शनर रह चुकी हैं। उन्हें आईपीएल के पूर्व नीलामीकर्ता ह्यू एडमीड्स ने साल 2021 में भारतीय क्रिकेट से रूबरू कराया था। मल्लिका ने पिछले साल अल जजीरा से कहा था कि कोविड के साए में हुई आईपीएल नीलामी के दौरान उन्हें एडमीड्स ने अपने बैकअप के रूप में बुलाया था। यहीं से वह भारतीय क्रिकेट से भी जुड़ गईं।


और पढ़ें