logo

मूड

ट्रेंडिंग:

हेडिंग्ले में शतक जड़ने वाले पहले भारतीय ओपनर बने यशस्वी जायसवाल

यशस्वी जायसवाल ने इंग्लैंड के खिलाफ हेडिंग्ले में खेले जा रहे पहले टेस्ट में 101 रन बनाए। यशस्वी ने इसके साथ ही रिकॉर्ड्स की झड़ी लगा दी है।

Yashasvi Jaiswal

यशस्वी जायसवाल। Photo Credit- (@BCCI)

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

टीम इंडिया के युवा ओपनर यशस्वी जायसवाल ने इंग्लैंड दौरे का जोरदार आगाज किया है। 23 साल के यशस्वी ने लीड्स के हेडिंग्ले क्रिकेट ग्राउंड पर खेले जा रहे पहले टेस्ट में शतक ठोक दिया। इसके साथ ही उन्होंने एक बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली है। यशस्वी हेडिंग्ले में टेस्ट शतक जड़ने वाले पहले भारतीय ओपनर बन गए हैं। 

यशस्वी ने लगाई रिकॉर्ड्स की झड़ी

भारत और इंग्लैंड के बीच 5 टेस्ट मैचों की सीरीज की शुरुआत आज (20 जून) से हुई। इंग्लिश कप्तान बेन स्टोक्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी का न्योता मिलने पर यशस्वी जायसवाल और केएल राहुल की सलामी जोड़ी ने भारतीय टीम को अच्छी शुरुआत दिलाई। राहुल- यशस्वी ने पहले विकेट के लिए 91 रन की साझेदारी की। यह हेडिंग्ले में 2012 के बाद पहली बार किसी टेस्ट मैच की पहली पारी में फिफ्टी प्लस ओपनिंग साझेदारी रही। 

 

राहुल 42 रन बनाकर लंच से ठीक पहले आउट हुए। उनके पीछे-पीछे डेब्यूटंट साई सुदर्शन (0) भी चलते बने। लंच के बाद यशस्वी ने कप्तान शुभमन गिल के साथ मोर्चा संभाला और 144 गेंद में अपने टेस्ट करियर की पांचवीं सेंचुरी पूरी की। यशस्वी इंग्लैंड की सरजमीं पर अपनी पहली टेस्ट पारी में शतक लगाने वाले पांचवें भारतीय बल्लेबाज बने। 


इंग्लैंड में अपनी पहली टेस्ट पारी में शतक जड़ने वाले भारतीय बल्लेबाज

 

  • मुरली विजय (146) - ट्रेंट ब्रिज - 2014
  • विजय मांजरेकर (133) - हेडिंग्ले - 1952
  • सौरव गांगुली (131) - लॉर्ड्स - 1996
  • संदीप पाटील (129*) - ओल्ड ट्रैफर्ड - 1982
  • यशस्वी जायसवाल (100) - हेडिंग्ले - 2025

भारत को दी मजबूती

यशस्वी और शुभमन गिल ने दूसरे सेशन में भारत को कोई नुकसान नहीं होने दिया और स्कोर 2 विकेट पर 215 रन पहुंचाया। यशस्वी क्रैम्प से भी जूझते नजर आ रहे थे। तीसरे सेशन की शुरुआत में वह बेन स्टोक्स की गेंद पर क्लीन बोल्ड होकर पवेलियन लौटे। यशस्वी ने 159 गेंद में 101 रन बनाए, जिसमें 16 चौके और 1 छक्का शामिल रहा। आउट होने से पहले उन्होंने शुभमन के साथ तीसरे विकेट के लिए 129 रन की साझेदारी कर भारत को मजबूत स्थिति में पहुंचाया।


और पढ़ें