logo

मूड

ट्रेंडिंग:

अब प्रतापगढ़ का कपल सिक्किम से लापता, 12 दिनों से तलाश जारी

उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले का एक नवविवाहित जोड़ा सिक्किम में लापता हो गया है। पिछले 12 दिनों से दोनों की तलाश की जा रही है। अब परिजनों ने यूपी और सिक्किम सरकार से मदद की गुहार लगाई है।

Symbolic photo of married couple.

विवाहित जोड़े की प्रतीकात्मक फोटो। (AI Generated Image)

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement
Group2

उत्तर प्रदेश का एक कपल सिक्किम से लापता हो गया है। पिछले 12 दिनों से उसकी तलाश की जा रही है। अभी तक कोई जानकारी नहीं मिली है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यह कपल उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले का रहने वाला है। 24 मई को हनीमून पर सिक्किम गया था। 29 मई के बाद से दोनों से कोई संपर्क नहीं हो पाया है। सिक्किम पुलिस और स्थानीय प्रशासन पति-पत्नी की तलाश में जुटा है। प्रतापगढ़ जिले के राहा टीकर गांव सांगीपुर के रहने वाले कौशलेंद्र प्रताप सिंह की 5 मई को अंकिता सिंह के साथ शादी हुई। अंकिता पट्टी कोतवाली क्षेत्र के धनगढ़ सराय छिवलहा की रहने वाली हैं। 9 मई को अंकिता की विदाई हुई। इसके बाद 24 मई को वह अपनी पति के साथ सिक्किम गईं।


सिक्किम के मंगन जिले में एक बस तीस्ता नदी की गहरी खाई में जा गिरी है। हादसे में एक यात्री की जान गई है और करीब 8 अन्य लोग लापता हैं। बताया जा रहा है कि इसी वाहन में प्रतापगढ़ का यह नवविवाहित जोड़ा भी सवार था। बस राजधानी गंगटोक से लौट रही थी। हादसा चुंगथाग इलाके में हुआ। कौशलेंद्र और अंकिता के परिजन सिक्किम पहुंच चुके हैं। स्थानीय प्रशासन की मदद से दोनों परिवार कौशलेंद्र और अंकिता की तलाश में जुटे हैं।  

 

यह भी पढ़ें: 'सोनम की मम्मी को सब पता, उनसे भी पूछताछ हो', राजा के भाई का दावा

1000 फुट गहरी खाई में गिरी बस


29 वर्षीय कौशलेंद्र अपने माता-पिता के इकलौते बेटे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक हादसा 29 मई की रात लगभग 9 बजे के करीब हुआ। उस रात इलाके में भीषण बारिश हो रही थी। तभी पर्यटकों से भरी बस हादसे का शिकार हो गई और लगभग एक हजार फुट गहरी तीस्ता नदी की खाई में जा गिरी। 

 

यह भी पढ़ें: 'मेरा भाई ऑफिस में था', राज कुशवाह की गिरफ्तारी पर बिलख पड़ीं मां-बहन

सरकार से लगाई मदद की गुहार

हादसे की सूचना मिलने के बाद सिक्किम का स्थानीय प्रशासन राहत एवं बचाव कार्य में जुट गया। मगर अभी तक लापता लोगों के बारे में कोई जानकारी नहीं मिल सकी। सेना, पुलिस और एनडीआरएफ के जवान तलाश अभियान में जुटे हैं। कौशलेंद्र के पिता शेर बहादुर और अंकिता के परिजन सिक्किम में हैं। उन्होंने सिक्किम और यूपी सरकार से मदद की गुहार लगाई है। 

 

 

 


और पढ़ें