logo

मूड

ट्रेंडिंग:

पटनाः लापता ब्रांच मैनेजर की लाश कुएं में मिली, पुलिस ने क्या बताया?

पटना में दो दिन से लापता ICICI Lombard के ब्रांच मैनेजर अभिषेक वरुण की लाश एक कुएं में मिली है। यहां से उनकी स्कूटी भी बरामद की गई है।

abhishek varun

अभिषेक वरुण की लाश कुएं में मिली है। (Photo Credit: Social Media)

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

पटना में लापता ब्रांच मैनेजर अभिषेक वरुण की लाश मिल गई है। उनकी लाश एक कुएं से मिली है। इसी कुएं से उनकी स्कूटी भी मिली है। पुलिस फिलहाल इसे एक्सीडेंट मान रही है। हालांकि, परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है। अभिषेक पटना में ICICI Lombard में ब्रांच मैनेजर के तौर पर काम करते थे।

 

बताया जा रहा है कि अभिषेक कुछ दिन पहले संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गए थे। उनका फोन भी बंद आ रहा था। परिजनों ने अनहोनी की आशंका जताई थी। बाद में पुलिस ने केस दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी थी। पुलिस ने बताया था कि अभिषेक आखिरी बार रविवार को बेउर इलाके में अपनी स्कूटी से कहीं जाते नजर आए थे।

पुलिस ने क्या बताया?

फुलवारी के डीसीपी सुशील कुमार ने बताया कि 13 जुलाई को गणपति उत्सव हॉल में उनके ऑफिस की एक पार्टी थी। रात 10 बजे के करीब अभिषेक स्कूटी से निकल गए थे। रात 3 बजे तक उनकी परिजनों से बात भी हुई थी। आखिरी कॉल में उन्होंने बताया था कि स्कूटी गिर गई है, चारों तरफ दीवार है और अंधेरा भी है।

 

 

उन्होंने बताया कि इस आधार पर गुमशुदगी का केस दर्ज किया गया था। आज सुबह कुएं में लाश होने की जानकारी मिली थी। उन्होंने बताया कि फोरेंसिक टीम और डॉग स्क्वॉड को बुला लिया गया है।

 

यह भी पढ़ें-- यौन उत्पीड़न, आत्मदाह और मौत; ओडिशा की छात्रा के केस की पूरी कहानी

परिजनों ने क्या बताया था?

अभिषेक वरुण पटना के कंकड़बाग इलाके में रहते थे। उनके साथ पत्नी और बच्चे भी थे। 13 तारीख की रात को पार्टी में अभिषेक के साथ उनका परिवार भी था। पार्टी से उनकी पत्नी और बच्चे रात 10 बजे लौट आए थे। हालांकि, अभिषेक स्कूटी लेकर कहीं चले गए थे।

 

उनकी पत्नी ने मीडिया को बताया था कि घर आने के बाद उन्होंने अभिषेक को कॉल किया था तो उन्होंने कहा था कि वे रास्ते में हैं। हालांकि, 3 बजे कॉल कर बताया था कि उनका ऐक्सीडेंट हो गया है। इसके बाद उनका फोन स्विच ऑफ आने लगा। 

 

इसके बाद अगली सुबह परिवार ने उनकी तलाश शुरू की। आसपास के अस्पतालों में भी उनकी तलाशी की गई। जब उनके बारे में कुछ नहीं पता चला तो गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई।

Related Topic:#bihar news

और पढ़ें