logo

मूड

ट्रेंडिंग:

पंजाब के लिए BJP तैयार कर रही प्लान, किन मुद्दों पर घिरेगी AAP सरकार?

पश्चिम बंगाल में सरकार बनाने के बाद अब बीजेपी की नजर पंजाब पर है। पंजाब में बीजेपी अब तक अपना सीएम नहीं बना पाई है। पार्टी अब 2027 में होने वाले विधानसभा चुनावों के लिए रणनीति बनाने में जुट गई है।

amit shah

अमित शाह, Photo Credit: BJP

शेयर करें

google_follow_us

भारतीय जनता पार्टी ने पश्चिम बंगाल में कमल खिलाने का सपना पूरा कर लिया है। 4 मई को आए राज्य विधानसभा चुनाव के नीतजों में बीजेपी को सपष्ट बहुमत मिला है। बीजेपी ने 293 में से 207 सीटें जीतकर एक बार फिर से साबित कर दिया है कि बीजेपी राजनीति की कच्ची खिलाड़ी नहीं है। बंगाल में बीजेपी की पहली बार सरकार बनने जा रही है लेकिन उत्तर भारत में पंजाब एक ऐसा राज्य बना हुआ है जो बीजेपी के लिए अभेद किला बना हुआ है। पंजाब में बीजेपी कभी भी अपने दम पर सरकार नहीं बना पाई है। गठबंधन में जूनियर पार्टनर के तौर पर सरकार में शामिल होती रही है। ऐसे में अब बीजेपी की नजर पंजाब पर है और इसके लिए नेताओं ने तैयारी भी शुरू कर दी है। 

 

भारतीय जनता पार्टी ने दूसरे राज्यों के कई नेताओं को पंजाब में एक्टिव कर दिया है। हरियाणा के मुख्यमंत्री कई महीनों से पंजाब में मेहनत कर रहे हैं। इसके अलावा आम आदमी पार्टी के सात सांसदों को तोड़कर बीजेपी पंजाब में रणनीतिक बढ़त हासिल करने की कोशिश कर रही है। संगठन को गांव-गांव तक पहुंचाने का काम चल रहा है। केंद्रीय नेतृत्व ने साफ कर दिया है कि बीजेपी इस बार पंजाब में सरकार बनाने के लिए चुनाव लड़ेगी। 

 

यह भी पढ़ें: जिन्हें बाहरी बताती थी TMC, उन्होंने ममता के गढ़ में किया खेला, यह हुआ कैसे?

किन मुद्दों को उठाएगी बीजेपी?

 

पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी ने अवैध बांग्लादेशी प्रवासियों का मुद्दा उठाया था। इस मुद्दे से बीजेपी को असम औप पश्चिम बंगाल दोनों जगहों पर फायदा हुआ है और जनता बीजेपी की ओर आकर्षित हुई है। इसी का एक नया वर्जन अब पंजाब में लागू करने की तैयारी है। पंजाब भी एक बॉर्डर स्टेट है जिसकी सीमा पाकिस्तान से लगती है। यहां सीमा पार से नशे और हथियार आने की घटनाएं सामने आती रहती हैं। बीजेपी इनके लिए राज्य सरकार पर हमलावर है। बीजेपी इस मुद्दे को उठाकर पंजाब की जनता के बीच जाने की तैयारी कर रही है। 

नशे के खिलाफ अभियान

पंजाब में नशा एक बड़ा मुद्दा बन गया है। आम आदमी पार्टी ने सत्ता में आने से पहले पंजाब से नशा खत्म करने का वादा किया था। हालांकि, सरकार बनने के बाद पंजाब सरकार को नशे के खिलाफ लड़ाई में कुछ खास सफलता नहीं मिली है। उल्टा सीएम भगवंत मान पर ही विधानसभा में शराब पीकर आने के आरोप लग रहे हैं। पंजाब के हर गांव में नशे का मुद्दा एक बड़ा मुद्दा है और इस मुद्दे को उठाकर बीजेपी महिला वोटरों को आकर्षित कर सकती है। इसके साथ ही मौजूदा सरकार के खिलाफ यह मुद्दा काम कर सकता है। 

कानून व्यवस्था और हथियार

आम आदमी पार्टी की सरकार कानून व्यवस्था के मोर्चे पर संघर्ष करते हुए नजर आ रही है। विपक्ष लगतार सरकार पर खराब कानून व्यवस्था के लिए निशाना साध रहा है। बीजेपी हरियाणा मॉडल को दिखातकर पंजाब में कानून व्यवस्था सही करने का दावा कर रही है। इसके साथ ही पंजाब में गैंगस्टरों के प्रभाव के कारण आए दिन कुछ ना कुछ घटना होती रहती है। इसको लेकर बीजेपी पंजाब सरकार पर हमला बोल रही है। 

भ्रष्टाचार और कटमनी

पंजाब सरकार के कई मंत्रियों पर भ्रष्टाचार के आरोप लग रहे हैं। इसके साथ ही कई विधायकों पर भी सरकारी ठेकों में कट मनी लेने के का आरोप लग रहा है। पंजाब के अमृतसर में एक अधिकारी ने आत्महत्या कर ली थी और पंजाब सरकार के मंत्री पर आरोप लगाया था कि उन्होंने उन पर दबाव बनाया है ताकि वह अपनी पसंद के व्यक्ति को ठेका दिलवा सकें। 

 

यह भी पढ़ें: केजरीवाल, ममता, नवीन की हार से कांग्रेस मन ही मन खुश क्यों है? विस्तार से समझिए

गठबंधन पर विचार

अमित शाह पंजाब में बीजेपी की रणनीति बना रहे हैं। उन्होंने संकेत दिए हैं कि पंजाब में बीजेपी अकेले चुनाव लड़ेगी लेकिन अब जानकारी सामने आ रही है कि बीजेपी पंजाब में गठबंधन पर विचार कर रही है। शिरोमणि अकाली दल के साथ गठबंधन करने पर बीजेपी एक बार फिर विचार कर सकती है। पंजाब बीजेपी के कई सीनियर नेता भी इस बात की पैरवी कर रहे हैं कि बीजेपी को पंजाब में गठबंधन करना चाहिए। 2017 तक बीजेपी अकाली दल की सरकार में गठबंधन सहयोगी थी। सूत्रों के अनुसार, बीजेपी बंगाल सरकार के शपथ ग्रहण के बाद पंजाब में गठबंधन पर कोई फैसला ले सकती है। 


और पढ़ें