logo

ट्रेंडिंग:

जेल से आए, बिना कागज पढ़े ली शपथ, अनंत सिंह के साथ सेल्फी के लिए होड़ मच गई

अनंत सिंह पर गैंगस्टर दुलार चंद यादव की हत्या का आरोप है। बिहार चुनाव प्रचार के दौरान ही उन्हें पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था।

Anant Singh

बिहार की मोकामा विधानसभा सीट से विधायक अनंत सिंह। Photo Credit: PT

शेयर करें

संबंधित खबरें

Advertisement
Budget2

बिहार की मोकमा विधानसभा सीट से विधायक अनंत सिंह ने मंगलवार को अपने पद और गोपनीयता की शपथ ले ली है। दुलार चंद यादव हत्याकांड में नाम सामने आने के बाद वह गिरफ्तार हो गए थे। उनका शपथ ग्रहण नहीं हो पाया था। अब उन्होंने विधानसभा अध्यक्ष प्रेम कुमार के सामने विधायक पद की शपथ ली है। वह 3 महीने से बेउर जेल में बंद हैं। अनंत सिंह के शपथ ग्रहण की खूब चर्चा हो रही है। 

वह जेल की गाड़ी से उतरे और सीधे विधनसभा भवन में दाखिल हुए। उन्होंने बिना कागज देखे विधायक पद की शपथ ली। उनका माइक इस दौरान बंद रहा। शपथ ग्रहण के तत्काल बाद वह अध्यक्ष प्रेम कुमार से मिले। विधानसभा में इस दौरान कई लोग उनकी तरफ देखते नजर आए। सफेद पैंट-शर्ट और काले कोट में हमेशा की तरह आने वाले अंनंत सिंह के लिए बाहर पत्रकारों की भीड़ जमी नजर आई। कुछ लोग उनके साथ सेल्फी खिंचाने की कोशिश कर रहे थे लेकिन सुरक्षा की वजह से लोग ऐसा नहीं कर पाए। 

यह भी पढ़ें: किस दल से कितने करोड़पति जीते, किस पर कितने मुकदमे; अनंत सिंह का नाम कहां?

शपथ पत्र की नहीं पड़ी जरूरत, याद थी शपथ 

अनंत सिंह पिछले तीन महीनों से दुलारचंद यादव हत्याकांड में न्यायिक हिरासत में जेल में बंद हैं। उन्होंने शपथ पत्र को पढ़े बिना ही शपथ ली। शपथ लेने के तुरंत बाद वह मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के पास गए, उनके पैर छुए और आशीर्वाद मांगा। मुख्यमंत्री ने उनके माथे पर लगा तिलक देखकर उनसे इसके बारे में पूछा, फिर अनंत सिंह अपनी सीट पर लौट गए और सदन के सदस्य उन्हें देखते रहे।

शपथ ग्रहण के बाद लौटेंगे जेल 

पटना सिविल कोर्ट ने अनंत सिंह को सिर्फ शपथ लेने की इजाजत दी थी। अभी उनकी जमानत मंजूर नहीं हुई है, इसलिए विधानसभा की कार्यवाही खत्म होते ही उन्हें बिहार की बेउर जेल वापस लौटना होगा। 

 

यह भी पढ़ें: पार्टी बदलकर भी जीत गए अनंत सिंह, पिछली बार RJD से लड़ा था चुनाव 

जेल में हैं फिर क्यों ली शपथ?

संविधान के अनुच्छेद 188 के तहत विधायक को शपथ लेना जरूरी होता है। उनका शपथ ग्रहण पूरा नहीं हुआ था। सदन की कार्यवाही के लिए यह अनिवार्य है। अनुच्छेद 193 के मुताबिक बिना शपथ के विधायक काम नहीं कर सकते। 


'मैं निर्दोष हूं, मुझे न्याय मिलेगा'

शपथ के बाद अनंत सिंह ने मीडिया से बातचीत में कहा, 'मैं निर्दोष हूं, मुझे न्याय मिलेगा।' विधानसभा परिसर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। अतिरिक्त पुलिसकर्मी तैनात किए गए, सीसीटीवी कैमरे लगाए गए, क्विक रिस्पॉन्स टीम और एस्कॉर्ट वाहन तैयार रखे गए थे। अनंत सिंह के समर्थक भी आने की कोशिश कर रहे थे लेकिन उन्हें रोक दिया गया था। 

 

यह भी पढ़ें: 'अनंत सिंह संत हैं क्या...,' तेजस्वी ने ऐसा क्या पूछा कि भड़की BJP?

कैसा था अनंत सिंह का चुनाव?

अनंत सिंह ने अक्टूबर 2025 में हुए बिहार चुनाव में मोकामा सीट पर भारी मतों से जीत मिली थी। उन्होंने 91,416 वोट हासिल किया था। गैंगस्टर सूरजभान सिंह की पत्नी वीणा देवी को हरा दिया है। अभी तक वह जेल में ही हैं, उनकी जमानत पर कोर्ट ने फैसला नहीं दिया है। 

 


और पढ़ें

design

हमारे बारे में

श्रेणियाँ

Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies

CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | Sitemap