logo

ट्रेंडिंग:

मगरमच्छ से लड़कर बचा ली अपने बच्चे की जान, मां के साहस पर सब हैरान

उत्तर प्रदेश के बहराइच में मां ने मगरमच्छ से लड़कर अपने बच्चे की जान बचाई है। बच्चा गंभीर रूप से घायल है उसका इजाल चल रहा है।

Crocodile Images

मगरमच्छ की तस्वीर: Photo Credit: FreePik

शेयर करें

संबंधित खबरें

Reporter

उत्तर प्रदेश के बहराइच में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। जहां एक मां अपने बच्चे को बचाने के लिए मगरमच्छ से लड़ गई। बारिश की वजह से नाले में आए मगरमच्छ ने एक पांच साल के बच्चे को अपने मुंह में भर लिया। ऐसे में बच्चे की मां ने साहस दिखाते हुए मगरमच्छ के जबड़े से अपने बच्चे को बाहर निकाला है। इस घटना के बाद आस-पास के इलाकों में डर का माहौल बना हुआ है। जहां यह घटना हुई है, वह उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से 150 किलोमीटर दूरी पर स्थित है।

 

यह घटना सोमवार को बहराइच के ढकिया गांव में हुई थी। जहां पांच साल का वीरू नाले के किनारे खेल रहा था। उतने में नाले से मगरमच्छ निकाला और उसे खीचने लगा। वीरू डर की वजह से चिल्लाने लगा। बच्चे की चीख सुनकर वीरू की मां माया ने तुरंत पानी में छलांग मार दी और मगरमच्छ से भिड़ गई। 

 

यह भी पढ़ें: 'जो दान नहीं देते, गरीब ही रहेंगे,' रामदेव ने हिंदुओं को क्यों लताड़ा

माया ने बताई आपबीती

घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने बताया कि माया ने करीब पांच मिनट तक लगातार अपने बच्चे को बचाने के लिए मगरमच्छ के साथ लड़ाई की थी। मौजूद लोगों ने बताया कि माया ने पहले हाथों से मगरमच्छ पर वार किया उसके बाद लोहे की रॉड से उस पर वार किया था और अंत में मगरमच्छ ने बच्चे को छोड़ दिया। माया ने मीडिया से बातचीत के दौरान कहा, 'मैं चीखती हुई वहां पहुंची और जान की परवाह किए बिना पानी में कूद पड़ी। मगरमच्छ मेरे बच्चे को खींच रहा था लेकिन मैंने पूरी ताकत से उसे पकड़े रखा था और वार किया। आखिरकार उसने मेरे बेटे को छोड़ दिया। मेरे बेटे की जान बच गई, यही मेरे लिए सबसे बड़ी बात है।' 

 

यह भी पढ़ें: क्या है बद्रीनाथ मास्टर प्लान, जिसके विरोध में मुंडन करा रहे लोग?

अधिकारियों  ने दिया आश्वसन

इस घटना में माया और वीरू दोनों घायल हुए थे। माया को इलाज के बाद छुट्टी मिल गई, जबकि वीरू को गंभीर चोटों की वजह से अस्पताल में भर्ती रखा गया है। गांव के पूर्व प्रधान राजकुमार सिंह ने अधिकारियों को सूचना दी। इसके बाद वन विभाग के डीएफओ राम सिंह यादव और एसडीओ राशिद जमील ने परिवार से मुलाकात की और आश्वासन दिया कि मगरमच्छ को पकड़ने के लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा।


और पढ़ें

design

हमारे बारे में

श्रेणियाँ

Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies

CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | Sitemap