logo

मूड

ट्रेंडिंग:

बिहार में युद्ध की मॉक ड्रिल के लिए किया था अंधेरा, फायदा उठाकर कर दिया मर्डर

बिहार में गुरुवार को पटना समेत कई जिलों में युद्ध की मॉक ड्रिल हुई। इस दौरान अंधेरे का फायदा उठाकर एक अपराधी ने पिंटू नाम के मसाला कारोबारी को गोली मार दी।

Bihar Police

बिहार पुलिस, Photo Credit: Social Media

शेयर करें

google_follow_us

भारत सरकार के गृहमंत्रालय के निर्देश पर बिहार में पटना सहित छह जिलों में गुरुवार को युद्ध की मॉकड्रिल का सफल आयोजन किया गया। इस ब्लैकआउट के दौरान पटना शहर में अंधेरे का फायदा उठाकर एक अपराधी ने एक मसाला कारोबारी की हत्या कर दी। रिपोर्ट्स के अनुसार, 25 साल के पिंटू कुमार की गोली मारकर हत्या की गई। गोली लगने के बाद गंभीर अवस्था में पिंटू को अस्पताल ले जाया गया लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। 

 

रिपोर्ट्स के अनुसार, ब्लैकआउट के दौरान पिंटू कुमार मुसल्लहपुर इलाके में अपनी दुकाने के पास खड़े थे। इसी दौरान एक अपराधी वहां पहुंचा और फायरिंग कर दी। पिंटू के सिर में एक गोली लगी और वह घायल होकर जमीन पर गिर पड़े। गोली लगने के बाद अपराधी फरार हो गया और लोगों ने पिंटू को अस्पताल में भर्ती करवाया। पुलिस का कहना है कि हम मामले की जांच कर रहे हैं और अंधेरे के कारण परिवार वाले अपराधी का चेहरा भी नहीं देख पाए थे। परिवार का कहना है कि कुछ दिन पहले एक व्यक्ति से पिंटू का विवाद हुआ था। 

 

यह भी पढ़ें: UP से राजस्थान तक आज गर्मी दिखाएगी रंग, मौसम विभाग ने जारी किया लू का अलर्ट

 

क्यों हुई थी मॉक ड्रिल?

यह प्रैक्टिस आपदा प्रबंधन विभाग, नागरिक सुरक्षा निदेशालय और जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित की गई। आपदा प्रबंधन विभाग के बयान के अनुसार,  राज्य के मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत के निर्देश पर आपदा एवं आपातकालीन परिस्थितियों से निपटने के लिए विभिन्न एजेंसियों के समन्वित अभ्यास किया गया। यह मॉकड्रिल शाम को 7 बजे के साथ हुई। रिपोर्ट्स के अनुसार, शाम 7 बजे से 7 बजकर 15 मिनट तक पूर्ण ब्लैकआउट के साथ इसका समापन  हुआ।

 

आपदा के लिए तैयारी

मॉकड्रिल के दौरान एयर रेड अर्ली वार्निंग, निकासी एवं शेल्टरिंग, सर्च एंड रेस्क्यू ऑपरेशन, मेडिकल रिस्पॉन्स एवं कैजुअल्टी, अग्निशमन तथा ब्लैकआउट उपायों से जुड़ी प्रैक्टिस की गई। नागरिक सुरक्षा निदेशालय के महानिदेशक परेश सक्सेना यहां कंट्रोल रूम से पूरे अभियान की लगातार निगरानी करते रहे। आपदा प्रबंधन विभाग के प्रधान सचिव संतोष कुमार मल्ल जिलों में चल रहे अभ्यास की निगरानी की और जिला स्तरीय अधिकारियों से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़े रहे। 

 

यह भी पढ़ें: 3 रुपये महंगा हो गया डीजल और पेट्रोल, अब कितने में मिलेगा?

 

कई जिलों में हुई मॉक ड्रिल

यहां समाहरणालय मुख्य भवन, बिस्कोमान भवन, बांकीपुर बस स्टैंड और आईजीआईएमएस परिसर में मॉकड्रिल किया। किशनगंज में समाहरणालय, बस स्टैंड और गांधी चौक पर प्रैक्टिस हुई। बेगूसराय में सदर अस्पताल, जिला परिषद मार्केट, इंजीनियरिंग कॉलेज, आईओसीएल बरौनी, एनटीपीसी बरौनी और एचयूआरएल बरौनी में ‘मॉकड्रिल’ किया गया। कटिहार में रेलवे स्टेशन, होटल फोर सीजन पार्किंग, जिला अल्पसंख्यक कार्यालय, सत्कार होटल, ट्रेंड्स मॉल और इंदिरा गांधी पुस्तकालय को अभ्यास स्थल बनाया गया। अन्य जिलों में इसी तरह का अभ्यास किया गया।


और पढ़ें