इस समय बिहार में कुछ भी ठीक नहीं चल रहा है। अररिया, मुंगेर और भागलपुर के बाद अब मधुबनी में भी बिहार पुलिस की टीम पर हमले हो रहे है।
दो गुटों के बीच विवाद सुलझाने पहुंची पुलिस की टीम पर ही गुस्साएं लोगों ने अटैक कर दिया। पुलिस की टीम पर पत्थरबाजी की गई। इस घटना में कुछ पुलिसकर्मियों को हल्की चोट भी आई है। मामला खुटौना थाना क्षेत्र के परसाही गांव का है।
यह भी पढ़ें: महायुति में खींचतान? नाना पटोले बोले- 'अजित-शिंदे को हम CM बनाएंगे'
मधुबनी से पहले भागलपुर में हुआ अटैक
इससे पहले भागलपुर में विवाद सुलझाने पहुंची पुलिस की टीम पर ग्रामीणों ने हमला बोल दिया। इसमें ASI समेचत 4 पुलिसकर्मी घायल हो गए। घटना 15 मार्च की शाम करीब 7 बजे का है जब कासड़ी गांव में बच्चों में किसी बात की कहासुनी हो गई।
विवाद बढ़ने लगा तो पुलिस को सूचित किया गया। जब पुलिस की टीम घटनास्थल पर पहुंची तो गुस्साएं लोगों ने पुलिस टीम पर ही ईंट-पत्थर से हमला कर दिया। पथराव में पुलिस वाहन भी क्षतिग्रस्त हो गया। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
यह भी पढे़ं: बंगाल: होली में झड़प के बाद बीरभूम में तनाव जारी, इंटरनेट सेवा बंद
मधुबनी में भी पुलिस टीम पर हमला
मधुबनी में पुलिस की टीम पर हुए हमले को लेकर एसपी योगेंद्र कुमार ने मामले में कड़ी कार्रवाई का आदेश जारी किया है। उन्होंने कहा कि पुलिस पर हमला करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।
आरोपियों की पहचान की जाएगी और सभी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इस बीच प्रशासन ने शांति बनाए रखने और अफवाहों पर ध्यान नहीं देने की अपील की है। पुलिस ने मामले में FIR भी दर्ज कर ली है। हालांकि अब तक किसी को भी गिरफ्तार नहीं किया गया है।
यह भी पढ़ें: CBSE का तोहफा: होली की वजह परीक्षा न देने वालों को मिलेगा दूसरा मौका!
अररिया और मुंगेर में भी पुलिस पर अटैक
वहीं, भागलपुर में पुलिस टीम पर हुए हमले के बाद इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी गई है और सभी घायल पुलिस कर्मियों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इससे पहले मुंगेर के नंदलालपुरा इलाके में एक शख्स ने धारदार हथियार से ASI संतोष पर हमला किया। इस हमले में उनकी मौत हो गई।
इसी तरह अररिया में भी एक ASI पर हमला किया गया था, जिसमें उनकी मौत हो गई। एससआई राजीव अररिया के लक्ष्मीपुर गांव में अपराधी को पकड़ने लिए पहुंचे थे, जहां ग्रामीणों ने पुलिस टीम पर हमला कर दिया है जिसमें उनकी मौत हो गई।