logo

ट्रेंडिंग:

रोहतास के पहाड़ी गांव में मिला दुर्लभ जानवर, देखने जुट गए सैकड़ों ग्रामीण

बिहार के रोहतास जिले के पहाड़ी क्षेत्रों से भटककर दुर्लभ जीव 'पैंगोलिन' गांव में आ गया, जिसे बाद में रेस्क्यू किया गया।

pangolin

दुर्लभ जानवर पैंगोलिन। Photo Credit- Khabargaon

शेयर करें

संबंधित खबरें

Advertisement
Group2

संजय सिंह, पटना। बिहार के रोहतास जिले में एक अत्यंत दुर्लभ जीव 'पैंगोलिन' को रेस्क्यू किया गया है। पैंगोलिन को रोहतास वन विभाग की टीम ने बुधवार को रेस्क्यू किया, जो पहाड़ी इलाकों से भटककर रिहाइशी क्षेत्र में आ गया था। दरअसल जिले के चेनारी थाना क्षेत्र अंतर्गत हरनापुर गांव में वन विभाग को सूचना मिली कि एक दुर्लभ प्रजाति का जीव जंगल से भटक कर गांव में आ गया है, जिसके बाद वन विभाग की टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए इसे सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया। 

 

वहीं, गांव में पैंगोलिन के दिखाई देने के बाद लोगों में काफी उत्सुकता देखी गई और मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। मौके पर मौजूद लोगों में इसको लेकर तरह-तरह की चर्चाएं होने लगी। हालांकि, जंगली जीव की सुरक्षा को देखते हुए ग्रामीणों ने तुरंत इसकी सूचना वन विभाग को दी। सूचना पाकर पहुंची टीम ने गांव से पैंगोलिन का सफलतापूर्वक रेस्क्यू किया। वन विभाग पैंगोलिन को वापस जंगल में छोड़ने की प्रक्रिया में जुट गई है।

 

यह भी पढ़ें: बिहार में अश्लील गाने बजाए तो नपेंगे बजाने वाले, सम्राट चौधरी का नया फरमान

चल रहा मेडिकल चेकअप 

मामले में जिला वन पदाधिकारी स्टालिन फीडल के कुमार ने कहा कि ग्रामीणों की सूचना पर वन विभाग की टीम ने पैंगोलिन को सुरक्षित रेस्क्यू कर वन विभाग में लाया है, जहां उसका मेडिकल चेकअप चल रहा है। उन्होंने बताया कि पैंगोलिन एक अत्यंत दुर्लभ जीव है, जिसे जांच के बाद जंगल में सुरक्षित छोड़ दिया जाएगा।

 

यह भी पढ़ें: सोनम वांगचुक की बिगड़ती सेहत पर सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र से क्या पूछा है?

पैंगोलिन पर विलुप्ति का खतरा

बता दें कि वज्रशल्क (पैंगोलिन) यानी पैंगोलीन फोलिडोटा गण का एक स्तनधारी प्राणी है। इसके शरीर पर केराटिन के बने शल्क (स्केल) नुमा संरचना होती है। जिससे यह खुद को गेंद की तरह सिकोड़ कर अन्य प्राणियों से अपनी रक्षा करता है। पैंगोलिन ऐसे शल्कों वाला अकेला ज्ञात स्तनधारी है। जो अमूमन अफ्रीका और एशिया में प्राकृतिक रूप से पाया जाता है। 

 

इसे भारत में सल्लू सांप भी कहते हैं। हालांकि इनके निवास वाले जंगल अब तेजी से काटे जा रहे हैं और तस्करी के कारण इनका अक्सर शिकार भी किया जाता है, जिसकी वजह से पैंगोलिन की सभी जातियां अब संकटग्रस्त मानी जाती हैं और उन सब पर विलुप्ति का खतरा भी मंडरा रहा है।

Related Topic:#bihar news

और पढ़ें

design

हमारे बारे में

श्रेणियाँ

Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies

CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | Sitemap