logo

मूड

ट्रेंडिंग:

बंगाल से भटकते हुए बिहार पहुंचा तेंदुआ, मजदूर को किया घायल, पहरा दे रहे ग्रामीण

बिहार के सीमांचल में बंगाल से भटका हुआ एक तेंदुआ आ गया है। इस तेंदुए ने एक मदूर पर हमला किया, जिसमें मजदूर घायल हो गया।

Leopard

तेंदुए को पकड़ने के लिए लगाया गया पिंजरा, Photo Credit: Khabargaon

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement
Advertisement

संजय सिंह, पटना। बंगाल से एक भटका हुआ तेंदुआ बिहार के सीमांचल में आ गया है। तेंदुए के कारण ठाकुरगंज प्रखंड के कई गांव के लोग दहशत में है। तेंदुए ने अनन्नास बागान में काम कर रहे एक मजदूर को घायल कर दिया। तेंदुए को देख कर कई मजदूर इधर उधर भागने लगे। दहशत में भाग रहे मजदूरों में से दो मजदूर गिरकर जख्मी हो गए। तेंदुए की दहशत अब सीमांचल ही नहीं बल्कि पूरे बिहार में चर्चा का विषय बनी हुई है। 

 

बंगाल से आया तेंदुआ 15 दिनों से सीमांचल के विभिन्न इलाकों में घूम रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि तेंदुएं के आने की सूचना वन विभाग और पुलिस अधिकारियों को पहले ही दे दी गयी थी। वन विभाग तब तक हरकत में नहीं आया जब तेंदुए ने एक व्यक्ति को घायल नहीं कर दिया। डरे सहमे ग्रामीणों ने रात में पहरेदारी शुरू कर दी है। वन विभाग के पास तेंदुए को काबू करने का जरूरी इंतजाम नहीं है, जिससे वन विभाग पर भी सवाल उठने लगे हैं। 

 

यह भी पढ़ें:  ED अधिकारियों पर दर्ज FIR पर रोक, ममता बनर्जी और DGP को सुप्रीम कोर्ट का नोटिस

तेंदुए ने मजदूर को किया घायल

 

बंगाल से आया तेंदुआ 

वन विभाग के अधिकारियों का कहना है कि सीमांचल का यह इलाका पश्चिम बंगाल के जंगलों से सटा है। इन्हीं जंगलों से यह तेंदुआ भटककर आ गया है। इस तेंदुए ने ठाकुरगंज प्रखंड के पथरिया पंचायत में खेत में काम कर रहे मजदूर एजाजुल को जख्मी कर दिया था। वह किसी तरह अपनी जान बचने में सफल रहा। पास के खेतों में काम कर रहे अन्य मजदूर भागने में सफल रहे।

 

तेंदुए जब खेत में पहुंचा और इसकी जानकारी गांव वालों को मिली तो सैंकड़ों की संख्या में ग्रामीण परम्परागत हथियार के साथ वहां पहुंचे। यह इलाका चाय और अनानास की खेती के लिए जाना जाता है। तेंदुआ लोगों की भारी भीड़ देखकर छिप गया। स्थानीय लोगों को शक है कि वह चाय बागान में ही छिपा हो सकता है। वन विभाग के अधिकारी और ग्रामीणों ने आज भी तेंदुए को 

ढूंढने का पूरा प्रयास किया लेकिन सफलता नहीं मिली। 

ग्रामीणों को बताया तेंदुआ से बचने का उपाय 

वन विभाग के अधिकारी इस बात को लेकर पूरी तरह सतर्क हैं कि तेंदुए से जान माल की हानि ना हो। ग्रामीणों को अकेले खेत पर जाने से मना किया गया है। घर से लाल कपडा पहन कर निकलने पर भी मनाही है। अधिकारियों का कहना है कि लाल कपड़ा तेंदुए को आकर्षित करता है।

 

यह भी पढ़ें -रात भर साथ रहीं, सुबह लटकी मिली लाश, केरल SAI हॉस्टल में 2 खिलाड़ियों की मौत

 

विभागीय अधिकारीयों ने ग्रामीणों को बताया है कि वे अपने छोटे बच्चों को अनावश्यक रूप से घर से बाहर न निकलने दें। अपने मवेशियों को बांध कर ना रखें। तेंदुआ से डरने की जरूरत नहीं है।  अधिकारियों ने लोगों से कहा कि अगर किसी को तेंदुआ दिखता है तो जम कर शोर मचाएं। 

क्या बोले अधिकारी ?

वन विभाग के अधिकारियों का कहना है कि वन रक्षक अभिताभ सौरभ और बबलू कुमार को तेंदुए पर नजर रखने की जिम्मेवारी दी गयी है। तेंदुए को पकड़ने के लिए पूर्णिया से पिंजरा मंगवाया जा रहा है। उसकी गतिविधियों पर नजर  रखने के लिए ड्रोन कैमरे का भी इस्तेमाल किया जा रहा है। उम्मीद है की तेंदुए को जल्द काबू कर लिया जायेगा। हालांकि, जब तक तेंदुए को काबू नहीं कर लिया जाता तब तक ग्रामीणों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है। 

Related Topic:#bihar news

और पढ़ें