logo

मूड

ट्रेंडिंग:

ब्रिटेन्स गॉट टैलेंट में बिनीता का जलवा, सेकंड रनर अप बन रचा इतिहास

ब्रिटेन्स गॉट टैलेंट 2025 में शानदार प्रदर्शन कर भारत का मान बढ़ाने वाली बिनीता छेत्री ने तीसरा स्थान हासिल किया है। इस उपलब्धि पर असम के मुख्यमंत्री ने भी उन्हें बधाई दी है।

Binita Chetry Britain’s Got Talent 2025

बिनीता छेत्री, Photo Credit: Instagram/amrita_binita_chetry

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

ब्रिटेन्स गॉट टैलेंट 2025 के ग्रैंड फिनाले में भारत की 9 साल की बिनीता छेत्री ने कमाल कर दिया। अपनी मेहनत और टैलेंट से उन्होंने ऐसा डांस किया कि सब देखते रह गए। बिनीता ने सिर्फ स्टेज पर धमाल नहीं मचाया, बल्कि इंटरनेशनल लेवल पर भी भारत का नाम रोशन कर दिया। फिनाले में वो तीसरे नंबर पर रहीं और अब देशभर से लोग उन्हें खूब बधाइयां दे रहे हैं।

 

हिमंत बिस्वा सरमा ने किया पोस्ट

असम की नौ साल की बिनीता छेत्री ने ब्रिटेन के गॉट टैलेंट 2025 में धमाकेदार परफॉर्मेंस दी और सबका दिल जीत लिया। उनके टैलेंट ने ना सिर्फ दर्शकों को प्रभावित किया, बल्कि असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा भी उनके फैन बन गए।

 

सीएम सरमा ने सोशल मीडिया पर बिनीता का एक वीडियो शेयर किया, जिसमें वो शो के फाइनल में बाकी प्रतिभागियों के साथ नजर आ रही हैं। उन्होंने कैप्शन में लिखा कि बिनीता डांस के जरिए हमें गौरव की ओर ले जा रही हैं। ब्रिटेन के गॉट टैलेंट के फाइनल में तीसरा स्थान पाने पर उन्हें ढेर सारी बधाई दी। सीएम ने ये भी कहा कि बिनीता के डांस ने ब्रह्मपुत्र से लेकर टेम्स नदी तक, हर किसी को अपना दीवाना बना दिया और हमें गर्व महसूस कराया।

 

यह भी पढ़ें: बारिश-बाढ़ से तबाही, पूर्वोत्तर राज्यों में 883 घर ढहे, अब कैसा है हाल

 

 

बिनीता ने हासिल किया तीसरा स्थान

बिनीता छेत्री का एक वीडियो इस समय बहुत तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें दिखाया गया है कि बिनीता का नाम दूसरे रनर-अप के तौर पर लिया गया, यानी उसने इंटरनेशनल रियलिटी शो में तीसरा स्थान हासिल किया। जब एंकर ने उससे पूछा कि वो कैसा महसूस कर रही है, तो बिनीता ने खुशी-खुशी कहा, 'मैं बहुत खुश हूं और गर्व महसूस कर रही हूं, यह मेरे लिए सबसे अच्छा अनुभव रहा है।' जैसे ही दर्शकों ने तालियों और जोश से उसका स्वागत किया, बिनीता ने दोनों हाथ जोड़कर सबका शुक्रिया अदा किया।

 

 

यह भी पढे़ं: 5 दशकों का आंदोलन, संसद में बवाल; तेलंगाना के अलग राज्य बनने की कहानी

31 मई को हुआ था फाइनल

ब्रिटेन गॉट टैलेंट 2025 का फाइनल 31 मई को यूके में हुआ। इस शो के विजेता बने ब्रिटिश जादूगर हैरी मोल्डिंग, जिन्हें 2.5 लाख पाउंड की इनामी राशि मिली और अब उन्हें 2025 में रॉयल वैरायटी परफॉर्मेंस में भी परफॉर्म करने का मौका मिलेगा। दूसरा स्थान एलईडी डांस ग्रुप 'द ब्लैकआउट्स' ने हासिल किया।

 

असम के कार्बी आंगलोंग जिले के बोकाजन की रहने वाली नौ साल की बिनीता छेत्री भारत की पहली कंटेस्टेंट बनीं जिन्होंने इस इंटरनेशनल शो के फाइनल तक का सफर तय किया। अपने ऑडिशन में बिनीता ने बताया था कि उनका सपना है एक 'पिंक प्रिंसेस हाउस' खरीदने का और उस प्यारे सपने के साथ उन्होंने दर्शकों का दिल जीत लिया।

Related Topic:#Assam news#

और पढ़ें