logo

ट्रेंडिंग:

बीजेपी और कांग्रेस ने फिर कर लिया गठबंधन, नाम रखा 'भारत विकास आघाडी'

मालेगांव महापौर चुनाव से पहले बीजेपी और कांग्रेस के पार्षदों ने हाथ मिला लिया है। इन दोनों दलों के पार्षदों ने मिलकर 'भारत विकास आघाडी' नाम का नया मोर्चा बनाया है। 

Representative Image

प्रतीकात्मक तस्वीर, AI Sora

शेयर करें

संबंधित खबरें

Advertisement
Budget2

महाराष्ट्र के मालेगांव में नगर निगम (महानगरपालिका) के मेयर और डिप्टी मेयर के चुनाव से ठीक पहले राजनीति में एक-दूसरे की धुर विरोधी मानी जाने वाली बीजेपी और कांग्रेस के कुछ पार्षद अब एक साथ आ गए हैं। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, इन पार्षदों ने मिलकर एक नया गुट तैयार किया है, जिससे शहर की सत्ता का समीकरण पूरी तरह बदल सकता है।

 

इस नए मोर्चे का नाम ‘भारत विकास आघाडी’ रखा गया है। बताया जा रहा है कि इसमें कांग्रेस के तीन और भाजपा के दो पार्षद शामिल हुए हैं। 84 सीटों वाली मालेगांव महानगरपालिका में फिलहाल किसी भी एक पार्टी के पास बहुमत का जादुई आंकड़ा नहीं है, ऐसे में इन पांच पार्षदों का यह नया गुट किंगमेकर की भूमिका निभा सकता है।

 

यह भी पढ़ें: मणिपुर में बनेगी नई सरकार? BJP के सारे MLA दिल्ली पहुंचे, CM पर हो सकता है एलान

एजाज बेग संभालेंगे नए मोर्चे की कमान

खबर यह आ रही है कि इस अनोखे गठबंधन का नेतृत्व कांग्रेस के पार्षद एजाज बेग को सौंपा गया है। यह गठबंधन इसलिए भी हैरान करने वाला है क्योंकि देशभर में बीजेपी और कांग्रेस के विचार एक-दूसरे से बिल्कुल अलग हैं। केवल स्थानीय निकाय चुनावों में कुर्सी तक पहुंचने के लिए इन पार्षदों ने आपसी मतभेद भुलाकर एक साथ चलना तय किया है इससे  राज्य की राजनीति में हलचल तेज है। 

कौन हैं एजाज बेग?

एजाज बेग मालेगांव महानगरपालिका के एक कांग्रेस पार्षद हैं। वह मालेगांव सेंट्रल विधानसभा क्षेत्र से भी कांग्रेस के उम्मीदवार रह चुके हैं। कोरोना काल में उन्होंने सक्रिय भूमिका निभाई थी। उन्होंने स्थानीय विकास कार्यों में योगदान दिया। 

 

यह भी पढ़ें: आंध्र प्रदेश में दो पूर्व मंत्रियों पर हमला, किस बात से नाराज हो गए TPD के लोग?

मेयर चुनाव में फंस सकता है पेच

मालेगांव में आम चुनाव के नतीजे तो पहले ही आ चुके हैं लेकिन असली लड़ाई अब महापौर और उपमहापौर की कुर्सी को लेकर है। इस नए मोर्चे के गठन से उन बड़ी पार्टियों की चिंता बढ़ गई है जो अपनी दम पर सत्ता में आने का सपना देख रही थीं। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि आगामी चुनाव में 'भारत विकास आघाडी' किस करवट बैठती है और मालेगांव की कमान किसके हाथ में आती है।


और पढ़ें

design

हमारे बारे में

श्रेणियाँ

Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies

CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | Sitemap