logo

ट्रेंडिंग:

पंजाब में उलटफेर, अश्विनी शर्मा बने पंजाब के BJP कार्यकारी अध्यक्ष

भारतीय जनता पार्टी ने विधायक अश्विनी कुमार शर्मा को पंजाब इकाई का कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है। यह नियुक्त तत्काल प्रभाव से लागू होगी।

Ashwani Kumar Sharma

अश्विनी कुमार शर्मा। Photo Credit- Social Media

सोमवार को पंजाब की राजनीति में बड़ा बदलाव देखने को मिला है। भारतीय जनता पार्टी ने विधायक अश्विनी कुमार शर्मा को पंजाब इकाई का कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है। यह नियुक्त तत्काल प्रभाव से लागू होगी। इसको लेकर राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने पत्र जारी किया है।

 

अश्विनी कुमार शर्मा बीजेपी के वरिष्ठ नेता और पठानकोट से विधायक हैं। अश्विनी कुमार पंजाब के वर्तमान बीजेपी अध्यक्ष सुनील जाखड़ की जगह लेंगे। दरअसल, बीजेपी आलाकमान ने यह कदम मौजूदा प्रदेश अध्यक्ष सुनील जाखड़ की निष्क्रियता और इस्तीफे की पेशकश के बाद उठाया है।

 

सुनील जाखड़ ने इस्तीफे घोषणा की थी

पंजाब बीजेपी को 2024 के लोकसभा चुनावों में करारी हार का सामना करना पड़ा था। राज्य में बीजेपी 13 सीटों में से एक भी सीट नहीं जीत पाई थी। लोकसभा चुनाव के रिजल्ट के बाद सुनील जाखड़ ने नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए अपने पद से इस्तीफा देने की घोषणा की थी।

 

हालांकि, बीजेपी अलाकमान ने जाखड़ का इस्तीफा उस समय मंजूर नहीं किया था। इसके बाद से ही सुनील जाखड़ पार्टी की गतिविधियों से दूरी बनाए हुए थे।

पंजाब बीजेपी के अनुभवी नेता

अश्विनी कुमार शर्मा पंजाब बीजेपी के अनुभवी नेताओं में शुमार किए जाते हैं। उनके राजनैतिक अनुभवों को देखते हुए ही पार्टी ने उन्हें महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है। शर्मा इससे पहले भी पार्टी में कई अहम पदों पर काम कर चुके हैं। वे पंजाब बीजेपी के पुराने नेता हैं और संगठन पर उनकी अच्छी पकड़ है। 

 

बीजेपी पंजाब में नए सिरे से संगठन को खड़ा करने पर फोकस कर रही है। साथ ही बीजेपी 2027 के विधानसभा चुनावों की भी अभी से तैयारी कर रही है। इसी को देखते हुए संगठन को फिर से सक्रिय और मजबूती देने के लिए अश्विनी शर्मा को यह अहम जिम्मेदारी दी गई है।

Related Topic:#Punjab News#BJP

शेयर करें

संबंधित खबरें

Reporter

और पढ़ें

design

हमारे बारे में

श्रेणियाँ

Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies

CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | Sitemap