logo

मूड

ट्रेंडिंग:

क्रेन में फंसे BJP सांसद ने ऑपरेटर को जड़ा थप्पड़, वायरल हो गया वीडियो

गणेश सिंह के वायरल वीडियो पर खूब हंगामा मचा है। कांग्रेस पार्टी, बीजेपी सासंद को सामंतवादी मानसिकता से ग्रस्त बता रही है।

Satna

सतना में क्रेन में सवार BJP सांसद गणेश सिंह। (Photo Credit: PTI)

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

मध्य प्रदेश के सतना में सरदार सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर आयोजित 'रन फॉर यूनिटी' कार्यक्रम में शुक्रवार को हंगामा हो गया। बीजेपी सांसद गणेश सिंह ने नगर निगम के क्रेन ऑपरेटर को थप्पड़ मार दिया। गणेश सिंह की इस हरकत पर कांग्रेस नाराज है और अब यह सियासी मुद्दा बन गया है। कांग्रेस का कहना है कि बीजेपी नेता अहंकार में ऐसी हरकतें कर रहे हैं। 

कांग्रेस ने कहा है कि जब क्रेन में गणेश सिंह फंसे तो मदद करने आए शख्स को ही उन्होंने चांटा जड़ दिया। कांग्रेस ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल पर लिखा कि बीजेपी नेता अहंकारी हैं और वे अहंकार के नशे में मदद करने आए लोगों को चांटा जड़ देते हैं।

यह भी पढ़ें: 2 लाख कैश, फोन लेकर भागी; महिला इंस्पेक्टर पर चोरी का आरोप, CCTV में हुई कैद

गणेश सिंह ने थप्पड़ क्यों मारा? 

गणेश सिंह, सेमरिया चौक पर क्रेन में सवार थे। वह क्रेन में चढ़कर बाबासाहेब अंबेडकर की मूर्ति पर माला चढ़ा रहे थे। नीचे उतरते वक्त क्रेन अचानक झटका खाकर रुक गई। कुछ सेकंड तक हवा में लटकी रही।जमीन पर उतरते ही गुस्साए सांसद ने ऑपरेटर गणेश कुशवाहा को बुलाया और सबके सामने थप्पड़ जड़ दिया।

सिद्धार्थ कुशवाहा, विधायक, कांग्रेस:-
यह एक दुर्भाग्यपूर्ण घटना थी। सत्ताधारी सरकार में बैठे लोग अपनी हरकतों के प्रति सचेत नहीं हैं। क्रेन का इस्तेमाल कार्यक्रम में इस तरह से नहीं किया जाना चाहिए था। उस पर चढ़ना गलत था और मशीन की स्थिति की पहले से जांच होनी चाहिए थी। गणेश सिंह द्वारा डरकर एक कार्यकर्ता को थप्पड़ मारना भी गलत था। 

 

प्रत्यक्षदर्शियों ने क्या कहा?

सेमरिया चौक पर मौजूद लोगों ने कहा कि क्रेन में एक छोटी-सी तकनीकी खराबी थी। सांसद ने थप्पड़ जड़ दिया। स्थानीय लोगों को भी यह बात पसंद नहीं आई। एक नगर कर्मचारी ने कहा, 'ऑपरेटर अपना काम कर रहा था। झटका मशीन की गड़बड़ी से आया, लेकिन सांसद का गुस्सा भड़क गया।'|

यह भी पढ़ें- ससुर से रिश्ते, पति से झगड़े पर क्या बोलीं DG मुस्तफा की बहू जैनब अख्तर?

सांसद प्रतिनिधि नीता सोनिया:-
सांसद ने सिर्फ थप्पड़ मारा। हाथ-पैर तोड़ने चाहिए थे। इतनी ऊंचाई से गिरते तो जिम्मेदारी कौन लेता?

 

कांग्रेस ने क्या कहा?

मध्य प्रदेश कांग्रेस:-
उस निरीह का दोष इतना था कि क्रेन में फंसे सांसद को बचाने चला गया। बीजेपी के जनप्रतिनिधियों में अहंकार और सामंती मानसिकता उनके सर चढ़कर बोल रही है।


कांग्रेस विधायक सिद्धार्थ कुशवाहा ने कहा, 'क्रेन का इस तरह इस्तेमाल गलत था। पहले उसकी हालत जांचनी चाहिए थी। डर की वजह से किसी को मारना भी गलत है।'

Related Topic:#Madhya Pradesh News

और पढ़ें