logo

मूड

ट्रेंडिंग:

हरे रंग की दीवार को बनाया भगवा, BJP सांसद की इस हरकत से मचा बवाल

महाराष्ट्र में भाजपा सांसद मेधा कुलकर्णी ने हरे रंग की दीवार को भगवा रंग से पेंट कर दिया, जिसके बाद से बवाल मच गया है। विपक्ष ने इसे बचकाना हरकत बताते हुए जमकर आलोचना की।

Bjp MP Medha kulkarni painted wall in orange

हरे रंग की दीवार को भगवा पेंट कर रही भाजपा सांसद मेधा, Image Credit: X/@Medha_kulkarni

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

भारतीय जनता पार्टी (BJP) की सांसद मेधा कुलकर्णी की एक हरकत से महाराष्ट्र में बवाल मच गया है। बीते शनिवार उन्होंने अपने पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर शहर के एक हरे रंग की दीवार को भगवा रंग से पेंट कर दिया। उन्होंने अपने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर इसकी तस्वीरें भी पोस्ट की जिसके बाद से राजनीतिक गलियारों में विवाद खड़ा हो गया।

 

विपक्ष लगातार भाजपा सांसद पर हमला बोल रही है। वहीं, पुणे भाजपा सांसद ने दीवार को औरेंज रंगने के पीछे का तर्क दिया और कहा कि इस दीवार को पहले जान-बूझ कर हरा कर दिया गया था जो एक साजिश का हिस्सा है। 

 

मेधा कुलकर्णी ने शेयर किया पोस्ट

बीजेपी सांसद मेधा ने पोस्ट शेयर कर लिखा, 'कल एक व्हाट्सएप मैसेज वायरल हुआ कि सादशिव पेठ में ज्ञानप्रबोधिनी स्कूल के बगल वाली गली को हरे रंगे से रंगा गया है और वहां माला, फूल और अगरबत्ती जलाई गई है। मैं आज इसकी जांच करने गई थी। मैंने संग्राम ढोले पाटिल, संकेत मेहंदले, यशपाल जाधव के साथ मिलकर दीवार को भगवा बनाया। हरे रंग पर भगवा रंग लगाना मजेदार था।'

 

दीवार को हरे रंग का करने का क्या कारण?

भाजपा सांसद ने दीवार को हरे रंग किए जाने को साजिश का हिस्सा बताया और कहा, 'केवल पुणे में ही वहीं, बल्कि महाराष्ट्र सहित कई अन्य जगहों पर भी हाल ही में इस प्रकार की गतिविधियां बढ़ी हैं। यह स्थान पहले आकार में छोटे थे, बाद में अचानक इन पर कब्जा कर लिया गया। आइए हम सतर्क रहें। उन्होंने आगे कहा कि मेरा सभी से एक अनुरोध है कि एक जागरुक हिंदू के रूप में हम अपने आस-पास जो हो रहा है उस पर ध्यान दें और एक्शन लें। भाजपा सांसद ने इस पोस्ट में अपना फोन नंबर भी साझा किया। 

 

विपक्ष ने बताया बचकानी हरकत

हालांकि, मेधा द्वारा किए गए इस पोस्ट से बहुत बवाल मचा। उद्धव सेना ने इस कदम की आलोचना की और इस हरकत को बचकाना करार दिया। शिवसेना (UBT) की नेता सुषमा अंधारे ने सवाल उठाया और कहा, 'क्या पुणे में भाजपा कार्यकर्ताओं या मेधा कुलकर्णी ने महिला सुरक्षा जैसे मुद्दों के लिए कभी ऐसी चिंता जताई? जैसी दीवार पर हरे रंग की पेंटिंग के लिए जताई है...। अगर जनप्रतिनिधि ही ऐसी बचकानी हरकत करेंगे तो उन्हें राजनीति छोड़ देनी चाहिए और धार्मिक कार्यों पर ध्यान लगाना चाहिए।' 

Related Topic:#Maharashtra politics

और पढ़ें