logo

ट्रेंडिंग:

20 दिन से लापता थी बच्ची, टुकड़ों में मिली लाश, टीचर पर हत्या का शक

पश्चिम बंगाल के बीरभूमि में 20 दिन से लापता बच्ची का शव टुकड़ों में मिला। पुलिस ने मामले में बच्ची के स्कूल टीचर मनोज कुमार पाल को किडनैप और हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया है।

Representative Image

प्रतीकात्मक तस्वीर, AI Generated Image

शेयर करें

संबंधित खबरें

Advertisement
Budget2

पश्चिम बंगाल के बीरभूमि से एक हैरान कर देने वाली घटना हुई है। रामपुरहाट इलाके की रहने वाली एक बच्ची 20 दिनों से अपने घर से गायब थी। रामपुरहाट के श्यामपहाड़ी के एक स्कूल में पढ़ने वाली छात्रा अपने घर से ट्यूशन पढ़ने के लिए निकली थी। इसके बाद वह घर वापस नहीं आ सकी। परिवार के लोगों ने बच्ची के टीचर मनोज कुमार पर आरोप लगाया है। 


रामपुरहाट में रहने वाली बच्ची पिछले कई दिनों से गायब थी। परिवार के अनुसार, छात्रा 28 अगस्त को ट्यूशन पढ़ने के लिए घर से निकली थी। ट्यूशन से घर वापस नहीं आने के कारण परिवार ने रामपुरहाट पुलिस स्टेशन में अपने बच्ची के गायब होने का केस दर्ज कराया। कुछ दिन बाद परिवार को पता चला कि स्कूल के टीचर मनोज कुमार पाल ने ही बच्ची को किडनैप कर लिया था। परिवार वालों ने इसके बारे में पुलिस को बताया जिसके बाद पुलिस ने आरोपी टीचर मनोज को गिरफ्तार कर लिया। 

 

यह भी पढ़ें- गोरखपुर हत्याकांड में पुलिस ने आरोपी को मारी गोली, अब तक 4 गिरफ्तार

 

पानी में सड़ गई थी लाश


आरोपी मनोज से पूछताछ और मामले की छानबीन के बाद रामपुरहाट पुलिस ने कालीडांगा गांव के पास एक पानी भरे हुए इलाके से बच्ची की बॉडी मिली। पानी में कई दिनों तक रहने की वजह से शरीर पूरी तरह से सड़ी और गली अवस्था में बरामद किया गया। 

 

पुलिस इस मामले की जांच कर रही है कि शिक्षक ने छात्रा की हत्या क्यों की? साथ ही पुलिस इस बात की भी छानबीन कर रही है क्या उसके मौत से पहले उसके साथ किसी भी तरह का शारीरिक दुर्व्यवहार किया गया था?

 

शव के अंगों के सड़ने के कारण जांच में बहुत मुश्किलें आ रही हैं। गिरफ्तार टीचर मनोज को 17 सितंबर से 9 दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा गया है। इस बीच आरोपी से पुलिस पूछताछ कर पूरी घटना के बारे में पता करने की कोशिश करेगी।  


घटना के बारे में पुलिस कर्मी से पूछताछ के बाद पता चला कि अभी तक बलात्कार का कोई मामला दर्ज नहीं किया गया। शुरुआती जांच के हिसाब से केवल गुमशुदगी के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर छानबीन की जा रही थी। अब चूंकि बॉडी मिल गई है तो हत्या का मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने बताया कि शव के टुकड़े करने के बाद उसे पानी में फेंका गया था। पानी में फेंके जाने के कारण अंग सड़ने लग गए थे। 


और पढ़ें

design

हमारे बारे में

श्रेणियाँ

Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies

CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | Sitemap