logo

मूड

ट्रेंडिंग:

गोरखपुर हत्याकांड में पुलिस ने आरोपी को मारी गोली, अब तक 4 गिरफ्तार

गोरखपुर में NEET की तैयारी करने वाले छात्र की हत्या मामले में पुलिस ने मुठभेड़ के बाद एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। दो अन्य की तालाश जारी है। पुलिस की कुल पांच टीमें जगह-जगह दबिश दे रही हैं।

Gorakhpur News.

एनकाउंटर में घायल आरोपी। (Photo Credit: X/@gorakhpurpolice)

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में 19 वर्षीय दीपक गुप्ता हत्याकांड में अब तक चार आरोपियों को पकड़ा जा चुका है। बुधवार को पुलिस एनकाउंटर में एक आरोपी को गोली लगी है। उसे अस्पताल ले जाया गया है। दो अन्य आरोपियों के खिलाफ इनाम घोषित कर दिया गया है। पुलिस की पांच टीमें उनकी तलाश में जुटी हैं। पुलिस के मुताबिक बुधवार को गोरखपुर जिले की पिपराइच पुलिस और कुशीनगर की टीम ने आरोपी रहीम को संयुक्त ऑपरेशन में धर दबोचा। हालांकि उसने पहले पुलिस टीम पर फायरिंग की। जवाबी कार्रवाई में वह घायल हो गया। इसके बाद उसे अस्पताल ले जाया गया।  

 

जानकारी के मुताबिक सोमवार की रात गोरखपुर जिले के मऊचापी गांव पशु तस्कर पहुंचे। ग्रामीणों को इसकी भनक लग गई। पीछा करने पर तस्करों ने NEET की तैयारी करने वाले 19 वर्षीय दीपक गुप्ता को अपनी पिकअप पर जबरन बैठाकर अगवा कर लिया। उसका शव गुलरिहा इलाके में मिला। इस बीच ग्रामीणों ने दूसरी गाड़ी को पकड़ लिया। आरोपी की पहचान अजब हुसैन के तौर पर हुई थी। ग्रामीणों ने गाड़ी को आग के हवाले कर दिया। अजब हुसैन गंभीर हालात में अस्पताल में भर्ती है। 

 

यह भी पढ़ें: PM मोदी की मां का AI वीडियो तुरंत हटाएं, पटना HC का कांग्रेस को आदेश

अब तक चार आरोपी गिरफ्तार

गोरखपुर के एसएसपी राज करण नय्यर ने बताया कि पिपराइच पुलिस और कुशीनगर ने संयुक्त ऑपरेशन में आरोपी रहीम को गिरफ्तार किया है। उसने पुलिस टीम पर फायरिंग की। आत्मरक्षा में पुलिस ने जवाबी फायरिंग की। गोली लगने के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया। दो अन्य अभियुक्त छोटू और राजू को हिरासत में लिया गया है। दो आरोपियों के खिलाफ इनाम घोषित किया गया है। पांच टीमें उनकी तलाश में जुटी हैं। अभी तक कुल 4 लोगों की गिरफ्तारी हुई है।

कैसे गई दीपक की जान?

एसएसपी राज करण नय्यर ने कहा कि हमें सुबह (मंगलवार) करीब 3:00 बजे सूचना मिली कि पशु तस्कर दो पिकअप वैन से एक गांव पहुंचे हैं। ग्रामीणों ने उनका पीछा किया तो एक गाड़ी गांव में फंस गई। गांव के ही एक युवक ने दूसरी गाड़ी का पीछा किया। इस बीच तस्करों ने उसे अपनी गाड़ी में डाल लिया और बाद में गाड़ी से धक्का दे दिया। सिर में चोट और सड़क पर गिरने से उसकी मौत हो गई।

 

यह भी पढ़ें: पहली बार में 10 दिन, दूसरी बार 'उम्रकैद', कुत्तों पर UP का सख्त नियम

 

एएसपी ने आगे बताया कि परिजनों की शिकायत पर संबंधित धाराओं में मामला दर्जकर लिया गया है। कुछ लोगों ने अफवाह फैला दी थी कि गोली लगने से चोट आई है। गोली लगने से कोई चोट नहीं मिली है। एक पशु तस्कर को गांव वालों ने पकड़कर पीटा। उसका इलाज चल रहा है। एक पुलिसकर्मी को भी पत्थर लगा। उसका इलाज चल रहा है।

 

 


और पढ़ें