logo

ट्रेंडिंग:

सोने की तलाश में खेतों को गड्ढा बना रहे लोग, MP में ये क्या हो रहा है?

मध्य प्रदेश के बुरहानपुर में असीरगढ़ किले में स्थानीय लोग टॉर्च लाइट, छलनी और यहां तक ​​कि मेटल डिटेक्टर से लैस होकर सोने की खोज में जुटे हैं। क्या है मामला, पढ़ें।

burhanpur field digging news

सांकेतिंक तस्वीर, Photo Credit: Pixabay

शेयर करें

संबंधित खबरें

Advertisement
Group2

मध्य प्रदेश के बुरहानपुर में अचानक से आधी रात को ग्रमीणों की भारी भीड़ जमा हो जाती है। यह भीड़ मुगल काल के ऐतिहासिक असीरगढ़ किले के पास दबे सोने के सिक्कों को निकालने के लिए हो रही है। सोशल मीडिया पर तेजी से वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें लोग मोबाइल टॉर्च की मदद से रात में खेतों में खुदाई करते नजर आ रहे हैं।

 

जानकारी के मुताबिक, ग्रामीणों ने शाम करीब 7 बजे खेत की खुदाई शुरू की और सुबह 3 बजे तक खुदाई करते रहे। कुछ लोग सोने की सिक्के पता लगाने के लिए मेटल  डिटेक्टर तक का इस्तेमाल किया। बता दें कि तीन दिनों से ग्रामीण खेतों में खुदाई कर रहे हैं।

 

यह भी पढ़ें: कहानी कश्मीर की... कुछ पाकिस्तान के पास तो कुछ चीन के पास

 

बुरहानपुर में किले के पास सोने के सिक्के?

दरअसल, गांव में किसी ने अफवाह फैला दी कि बुरहानपुर में किले के पास सोने के सिक्के दफनाए हुए हैं, जो कभी मुगल साम्राज्य का केंद्र रहा करता था। सोशल मीडिया पर वीडियो सामने आने के बाद स्थानीय पुलिस ने कार्रवाई की और अवैध उत्खनन के खिलाफ चेतावनी जारी की। बता दें कि मध्य प्रदेश में ऐतिहासिक मुगलकालीन असीरगढ़ किले को दबे खजाने से जोड़ा जाता रहा है। हालांकि, इस अफवाह का कोई आधिकारिक सबूत नहीं मिल पाया है। 

 

 

लोगों को मिल रहे सोने के सिक्के?

स्थानीय लोगों का दावा है कि ग्रामीणों को खुदाई के दौरान सोने के सिक्के मिल रहे हैं लेकिन प्रशासन ने अभी तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया है। स्थानीय निवासी मोहम्मद वसीम ने चिंता जताते हुए कहा, 'सिक्के मिल रहे हैं और हर रात लोगों की भीड़ बढ़ती जा रही है। दूसरे गांवों से लोग आ रहे हैं और कई लोगों का दावा है कि उन्हें सिक्के मिले हैं। सरकार और प्रशासन इस पर ध्यान नहीं दे रहे हैं। मैंने पटवारी को सूचित किया था लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। यहां तक ​​कि सरपंच को भी इस बारे में पता है।'

 

यह भी पढ़ें: कौन हैं एलिना और शिल्पी, जिन्होंने संभाला PM का सोशल अकाउंट?

क्या कहता है इतिहास?

इतिहासकारों का कहना है कि बुरहानपुर कभी एक समृद्ध मुगल शहर था, जिसमें सोने और चांदी के सिक्के बनाने के लिए एक समृद्ध टकसाल थी। संघर्ष के समय, लोग अक्सर अपनी संपत्ति को सुरक्षित रखने के लिए जमीन के नीचे दबा देते थे। 

Related Topic:#Madhya Pradesh News

और पढ़ें

design

हमारे बारे में

श्रेणियाँ

Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies

CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | Sitemap