logo

मूड

ट्रेंडिंग:

कोटाः केमिकल प्लांट से गैस लीक, बेहोश हुए 13 बच्चे अस्पताल में भर्ती

कोटा के चंबल फर्टिलाइजर्स केमिकल लिमिटेड के प्लांट से शनिवार को गैस लीक होने लगी। गैस लीक के चलते 13 स्कूली बच्चे बेहोश हो गए। इन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

AI Generated Image

प्रतीकात्मक तस्वीर। (AI Generated Image)

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

राजस्थान के कोटा में शनिवार को बड़ा हादसा हो गया। यहां चंबल फर्टिलाइजर्स केमिकल लिमिटेड में गैस लीक हो गई। बताया जा रहा है कि गैस लीक होने के चलते 13 स्कूली बच्चे बेहोश हो गए हैं। इन बच्चों को अस्पताल ले जाया गया है। इस घटना की जानकारी मिलते ही डीएम और एसपी मौके पर पहुंच गए हैं।

कब हुआ हादसा?

अब तक मिली जानकारी के मुताबिक, कोटा-बारां हाईवे पर गढ़ेपान में बनी चंबल फर्टिलाइजर्स केमिकल लिमिटेड के प्लांट से दोपहर को अचानक गैस लीक होने लगी। इस प्लांट के पास ही एक सरकारी स्कूल बना है। गैस लीक के कारण एक-एक करके बच्चे बेहोश होने लगे।

 

यह भी पढ़ें-- केंद्र के साथ 3 घंटे चली किसानों की बैठक क्यों रही बेनतीजा?

बच्चों का अस्पताल में इलाज जारी

बताया जा रहा है कि गैस लीक के कारण बेहोश हुए बच्चों का एक स्थानीय अस्पताल में इलाज किया जा रहा है। बेहोश हुए 13 में से 7 बच्चों की हालत थोड़ी गंभीर बताई जा रही है। इन सात बच्चों को कोटा के अस्पताल में रेफर किया है। बाकी बच्चों का वहीं इलाज चल रहा है। 

मौके पर पहुंचे अधिकारी

प्लांट से गैस लीक की जानकारी मिलते ही मौके पर अधिकारी पहुंच गए हैं। डीएम रविंद्र गोस्वामी और एसपी सुजीत शंकर ने मौके पर पहुंचकर हालात का जायजा लिया। अभी तक गैस लीक होने का कारण सामने नहीं आया है। वहीं, गैस लीक की खबर सामने आते ही स्कूल के बाहर माता-पिता की भीड़ भी जमा हो गई है।

Related Topic:#Rajasthan News

और पढ़ें