logo

मूड

ट्रेंडिंग:

पटना NEET छात्रा की मौत की जांच CBI के हाथों में, CM नीतीश ने की सिफारिश

बिहार सरकार ने पटना में नीट परीक्षा की तैयारी कर रही छात्रा के मौत मामले की जांच सीबीआई को सौंपने की सिफारिश की है।

bihar neet cbi

प्रदर्शन करती महिलाएं। Photo Credit- Social Media

शेयर करें

google_follow_us

बिहार सरकार ने पटना में NEET परीक्षा की तैयारी कर रही छात्रा की हाल में हुई मौत के मामले की जांच सीबीआई को सौंपने की सिफारिश की है। यह सिफारिश खुद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने केंद्र सरकार को पत्र लिखकर की है। इससे पहले छात्रा के परिजनों ने धमकी दी थी कि अगर न्याय नहीं मिलता है तो पूरा परिवार आत्महत्या कर लेगा।

 

राज्य के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बताया कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इस मामले की सीबीआई जांच का अनुरोध किया है। दरअसल, छात्रा की संदिग्ध मौत को लेकर परिजनों का गुस्सा बढ़ता जा रहा है, जिसको लेकर सरकार के ऊपर दबाव था। 

 

यह भी पढ़ें: गोंडा में बुर्का पहनकर 8 हिंदू लड़कियां डांस क्यों कर रही थीं? सच्चाई आई सामने

 

 

 

पीड़ित माता-पिता के गंभीर आरोप?

छात्रा के माता-पिता ने बिहार पुलिस पर मामले को दबाने और सच्चाई से भटकाने का आरोप लगाया था। इस बीच पीड़ित परिवार ने शुक्रवार को डीजीपी से मुलाकात की थी। छात्रा की मां ने कहा है कि डीजीपी के बुलावे पर वो पटना गए लेकिन वहां न्याय का भरोसा देने की बजाय समझौते की सलाह दी गई। परिवार ने है कि पुलिस इस मामले को आत्महत्या साबित करने की कोशिश कर रही है।

 

यह भी पढ़ें: प्राइमरी स्कूल से गर्ल्स हॉस्टल तक, फूड पॉइजनिंग का कहर, तेलंगाना में हुआ क्या?

परिजनों ने की थी CBI जांच की मांग

पीड़ित परिवार बिहार पुलिस की कार्यशैली को देखते हुए काफी समय से इस मामले की सीबीआई जांच की मांग कर रहा था। वही, विपक्ष भी इसे लेकर नीतीश सरकार को घेर रहा है। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने कहा है कि बिहार में कानून व्यवस्था का अंतिम संस्कार हो चुका है, जबकि मुकेश सहनी भी इस मामले की सीबीआई जांच की मांग कर रहे थे।


और पढ़ें