logo

मूड

ट्रेंडिंग:

शादी में दुल्हन पर चल गया कलर बम, पीठ और बाल जले

घटना की वजह से दुल्हन को थोड़ी चोट आई। दुल्हन को अस्पताल ले जाया गया जहां से इलाज के बाद डॉक्टर्स ने कुछ समय में डिस्चार्ज कर दिया।

screenshot of marriage video । Photo Credit: Instagram/iaparadise

शादी के वीडियो का स्क्रीनशॉट । Photo Credit: Instagram/iaparadise

शेयर करें

google_follow_us

बैंगलुरू में शादी के समारोह के दौरान सेलिब्रेशन के दौरान कलर बम से दुल्हन घायल हो गई। विकी और कौशल अपनी शादी को धूमधाम से मनाने के लिए कनाडा से भारत शिफ्ट हुए थे, लेकिन शादी के वक्त कलर बम से दुल्हन घायल हो गई।

 

इस पूरी घटना को उन्होंने इन्स्टाग्राम पर शेयर किया। इन्स्टाग्राम वीडियो में दिख रहा है कि फोटोशूट के दौरान अच्छी फोटो के लिए कलर बम छोड़ा जाना था लेकिन वह मिस फायर हो गया और जा के दुल्हन को लग गया।

 

यह भी पढ़ें: नागपुर हिंसा की एक-एक बात जो आप जानना चाहते हैं

 

दुल्हन को ले जाया गया अस्पताल
इस घटना में दुल्हन की पीठ और बाल थोड़ा सा जल गया। इसके बाद दुल्हन को अस्पताल ले जाया गया। हालांकि, दुल्हन को बहुत ज्यादा चोट नहीं आई और कुछ ही समय में वह अस्पताल से वापस लौट आई।

 

 

इस पोस्ट में उन्होंने लिखा, 'हमारा प्लान था कि कलर बम बैकग्राउंड में छोड़ा जाए ताकि फोटो अच्छी आए, लेकिन कुछ गड़बड़ हो गई और वह जा के दुल्हन को लग गया।'

उन्होंने लिखा, 'यह पोस्ट लोगों में जागरुकता फैलाने के लिए है कि वे जान सकें कि इस तरह के फायरवर्क में कितना खतरा है। हमने सारे सुरक्षा के इंतजाम किए थे।'

 

यह भी पढ़ें: औरंगजेब मकबरा विवाद: नागपुर में भड़की हिंसा; पथराव, वाहनों को लगाई आग

Related Topic:#Accident

और पढ़ें