logo

ट्रेंडिंग:

बिहार: एक और चुनावी ऐलान, 5 लाख महिलाओं को सैनिटरी पैड देगी कांग्रेस

बिहार कांग्रेस ने ऐलान किया है कि राज्य की 5 लाख महिलाओं को मुफ्त में सैनिटरी पैड दिया जाएगा। एक पैकेट की तस्वीरें वायरल हो रही हैं जिस पर राहुल गांधी का फोटो छपा हुआ है।

sanitary pads

पैकेट पर छपा है राहुल गांधी का फोटो, Photo Credit: Social Media

शेयर करें

संबंधित खबरें

Reporter

बिहार में इसी साल विधानसभा के चुनाव होने हैं। चुनाव से पहले हर पार्टी की ओर से अलग-अलग तरह के वादे अभी से किए जा रहे हैं। ऐसे में अब कांग्रेस पार्टी ने राज्य की महिलाओं को लुभाने के लिए एक बड़ा ऐलान किया है। बिहार कांग्रेस ने राज्य की 5 लाख महिलाओं को सैनिटरी पैड देने का ऐलान किया है। 'माई बहिन मान योजना' के तहत महिलाओं को 2500 रुपये भी देने का वादा किया जा रहा है।  यह योजना अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की ओर से प्रस्तावित है, जिसकी अगुवाई अल्का लांबा कर रही हैं।

 

एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए बिहार कांग्रेस के अध्यक्ष राजेश कुमार ने वोटर लिस्ट को लेकर मचे हंगामे को लेकर चुनाव आयोग और केंद्र सरकार को जमकर कोसा। उन्होंने कहा कि यह बिहारियों को वोट से वंचित रखने की षड्यंत्रकारी योजना है। बता दें कि कांग्रेस ने इस मुद्दे पर आवाज उठाने के लिए अपने सभी जिलाध्यक्षों को पटना बुलाया और उन्हें निर्देश दिए हैं कि आगे कैसे काम करना है। 

 

यह भी पढ़ें: महागठबंधन में शामिल होगी AIMIM? पार्टी ने लालू प्रसाद को लिखा पत्र

क्या है कांग्रेस का प्लान?

 

महिलाओं को पैड देने की योजना के बारे में राजेश कुमार ने कहा, 'हमारे साथ अल्का लांबा जी उपस्थित हैं। बिहार के परिप्रेक्ष्य में उन्होंने महिलाओं के लिए विशेष तैयारी की है। हम यह सैनिटरी पैड हर महिला को देंगे। हमारा लक्ष्य लगभग 5 लाख महिलाओं तक इसे पहुंचाने का है।'

 

 

इसी सैनिटरी पैड पर लिखा गया है, 'माई बहिन मान योजना। अखिल भारतीय महिला कांग्रेस। जरूरतमंद महिलाओं को सम्मान राशि 2500 रुपये महीना।' इस पर राहुल गांधी का एक फोटो भी छपा है जिसको लेकर अब बीजेपी सवाल उठा रही है और कांग्रेस को घेर रही है।

 

यह भी पढ़ें- लॉटरी से बना दिया प्रिंसिपल, गृह विज्ञान की टीचर को मिला कॉमर्स कॉलेज

BJP बोली- चापलूसी की होड़ है

 

इस योजना पर कांग्रेस को आड़े हाथ लेते हुए भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के प्रवक्ता कुंतल कृष्णा ने कहा है, 'कांग्रेसियों का यह मानसिक दिवालियापन है कि चापलूसी करने की होड़ में किस हद तक पहुंच गए हैं, यह समझ ही नहीं आ रहा है। महिलाओं की सुरक्षा के लिए हर घर तक सरकारी संसाधनों से सैनिटरी पैड पहुंच रहे हैं। अगर कांग्रेस पार्टी सैनिटरी पैड बांटना चाह रही है तो बांटे लेकिन उन पर राहुल गांधी की तस्वीर? चापलूसी और मानसिक दिवालियापन की पराकाष्ठा पर पहुंच गए हैं कांग्रेसी। अपने नेता को कहां खड़ा करना है, कहां बिठाना है। एक तो उनके नेता भी वैसे हैं कि कब, कहां, क्या बोलना है उनको पता नहीं है। बाकी बची हुई कसर कांग्रेसी पूरी कर दे रहे हैं। एक तो नेता नीम, दूसरी तरफ कांग्रेसियों की चापलूसी- नीम पर करेला चढ़ा।'


और पढ़ें

design

हमारे बारे में

श्रेणियाँ

Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies

CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | Sitemap