logo

मूड

ट्रेंडिंग:

'PM मोदी इस्तीफा दें', शास्त्री की घटना याद दिला कांग्रेस ने की मांग

महाराष्ट्र कांग्रेस अध्यक्ष नाना पटोले ने जलगांव रेल हादसे में पूर्व रेल मंत्री लाल बहादुर शास्त्री का उदाहरण देकर पीएम नरेंद्र मोदी से इस्तीफे की मांग की है।

Jalgaon rail accident

राहुल गांधी। Photo Credit- (Congress/ X)

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

महाराष्ट्र के जलगांव जिले में बुधवार को हुए ट्रेन हादसे में 11 लोगों की मौत हो गई और 5 घायल हो गए। यह दर्दनाक रेल दुर्घटना परांदा रेलवे स्टेशन के पास हुई। इस बीच कांग्रेस ने देश में रेल दुर्घटनाओं की बढ़ती संख्या पर केंद्र सरकार को जिम्मेदार ठहराते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इस्तीफे की मांग की है। 

 

महाराष्ट्र कांग्रेस के अध्यक्ष नाना पटोले ने कहा कि कवच ट्रेन सुरक्षा प्रणाली आने के बाद भी ट्रेंन की दुर्घटनाएं बढ़ती जा रही हैं। वरिष्ठ कांग्रेस नेता ने पूर्व रेल मंत्री लाल बहादुर शास्त्री का उदाहरण देते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इस्तीफे की मांग की।

 

24-25 लोगों की जाने का दावा

 

समाचार एजेंसी एएनआई से बात करते हुए पटोले ने दावा करते हुए कहा कि जलगांव ट्रेन हादसे में 24-25 लोगों की जान गई है। उन्होंने 'हमारे आंकड़ों के अनुसार, दुर्घटना में 24-25 लोगों की जान चली गई है। हाल के दिनों में, हमने देखा है कि रेल दुर्घटनाएं लगातार बढ़ी हैं। कवच ट्रेन सुरक्षा प्रणाली भी काम करने में विफल रही है।' 

 

उन्होंने कहा, 'साल 1956 में लाल बहादुर शास्त्री रेल मंत्री थे, उस समय एक रेल दुर्घटना के बाद उन्होंने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था। इस घटना से सबक लेते हुए पीएम मोदी को भी इस्तीफा दे देना चाहिए।'

 

कैसे हुआ हादसा?

 

रेलवे अधिकारियों ने बताया कि हादसा तब हुआ जब पुष्पक एक्सप्रेस में सवार यात्री ट्रेन के पहियों से धुआं निकलने लगा। इसके बाद पहियों से धुआं निकलने और उससे ट्रेन में आग लगने की आशंका होने से यात्रियों ने ट्रेन में चेन पुलिंग कर दी। इसके बाद यात्रियों के बीच अफरा-तफरी मच गई, लोग बचने के लिए बगल वाली पटरी पर चले गए। उसी समय, विपरीत दिशा से आ रही कर्नाटक एक्सप्रेस पटरी पर मौजूद यात्रियों को कुचलते हुए निकल गई। 

 

दुर्घटनास्थल से सामने आ रही तस्वीरों में यात्रियों के शव और कटे हुए शरीर के अंग दिखाई दे रहे थे। दुर्घटना बुधवार को शाम 4.19 बजे हुई है। पुष्पक एक्सप्रेस ट्रेन लखनऊ से मुंबई के लिए जा रही थी। 

 

मरने वालों के परिवारों को 5 लाख की मदद 

 

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देंवेद्र फडणवीस ने जलगांव ट्रेंन हादसे पर दुख जताया है। उन्होंने कहा कि जलगांव में हुई दुर्भाग्यपूर्ण घटना में लोगों की मौत से बहुत दुखी हूं। प्रभावित परिवारों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं। साथ ही सीएम फडणवीस ने दुर्घटना में मरने वालों के परिवारों को 5 लाख रुपये की आर्थिक मदद देने का ऐलान किया है। साथ ही कहा है कि घायलों का पूरा खर्च महाराष्ट्र सरकार उठाएगी। 


और पढ़ें