logo

ट्रेंडिंग:

चक्रवात शक्ति तेजी से बढ़ रहा आगे, महाराष्ट्र में अलर्ट

अरब सागर में बने कम दबाव के कारण ‘शक्ति’ नाम का चक्रवात बन गया है, जो गुजरात के कच्छ और महाराष्ट्र के तटीय इलाकों को प्रभावित करेगा। 3 से 7 अक्टूबर तक मुंबई समेत कई इलाकों में तेज हवाओं और ऊंची लहरों को लेकर अलर्ट जारी किया गया है।

Cyclone Shakti

चक्रवात शक्ति, Photo Credit- Social Media

गुजरात के कच्छ की खाड़ी और उसके आसपास अरब सागर के क्षेत्रों में कम दबाव के चलते चक्रवाती तूफान का क्षेत्र बन गया हैइस साइक्लोन को श्रीलंका ने चक्रवात शक्ति का नाम दिया है। महाराष्ट्र में 3 से 7 अक्टूबर के बीच साइक्लोन को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। यह चक्रवात महाराष्ट्र राज्य के मुंबई, ठाणे, पालघर, रत्नागिरी, सिंधुदुर्ग और रायगढ़ में अपना असर दिखाएगा। जिन इलाकों के लिए अलर्ट जारी किया गया है वहां हवा की रफ्तार 45-55 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चल सकती है। ऐसा बताया गया है कि हवा 65 किमी की रफ्तार से भी तेज चल सकती है। 5 अक्टूबर तक राज्य के तटीय इलाकों में ऊंची लहरें उठने की आशंका है।

 

भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने बताया कि शक्ति अरब सागर में मानसून के बाद का पहला चक्रवाती तूफान है। IMD ने बताया कि यह 6 अक्टूबर की सुबह पूर्व-उत्तर-पूर्व दिशा की ओर वापस मुड़ जाएगा, जिससे इसका असर कमजोर पड़ जाएगा। IMD मुंबई ने पुष्टि की कि महाराष्ट्र तट पर चक्रवात का कोई खतरा नहीं है और पूरे सप्ताह शहर के लिए कोई मौसम संबंधित कोई चेतावनी जारी नहीं की गई है। केवल हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान लगाया गया है।

 

यह भी पढ़ें- आर्म्स ऐक्ट मामले में मोहाली कोर्ट से लॉरेन्स बिश्नोई सहित चार बरी

महाराष्ट्र में इसका ज्यादा प्रभाव नहीं

राज्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि तूफान तट से दूर बना हुआ है और पश्चिम-दक्षिण-पश्चिम दिशा में अरब सागर की ओर बढ़ रहा है। एक अधिकारी ने कहा, 'यह ओमान तट की ओर बढ़ रहा है। अगर भारत में इसका कोई प्रभाव पड़ता भी है, तो यह गुजरात के कुछ हिस्सों में बूंदाबांदी तक सीमित रह सकता है। महाराष्ट्र ज्यादातर इससे अप्रभावित रहेगा।'

 

दूसरी तरफ, बंगाल की खाड़ी के ऊपर गहरे दबाव का क्षेत्र बना है जिससे आंध्र प्रदेश और ओडिशा के कई जिलों में भारी बारिश और बाढ़ आ गई है। आंध्र प्रदेश में बारिश से जुड़ी तीन घटनाओं में चार लोगों की मौत हो गईओडिशा के गजपति जिले में लैंडस्लाइड के कारण दो लोगों की जान चली गई और कई लापता हैं।

 

यह भी पढ़ें- OBC वोटों में बंटवारा! एक नया वर्ग तैयार करने फुल प्लानिंग क्या है?

लोगों को IMD के निर्देश

चक्रवात के कमजोर पड़ने के बावजूद राज्य आपदा प्रबंधन सेल ने निचले इलाकों में अचानक बाढ़ की चेतावनी जारी की है। हवाओं के तेज रफ्तार से चलने के अनुमानों के बीच मछुआरों को समुद्र में न जाने की सलाह दी गई है। पूर्वी विदर्भ, मराठवाड़ा के कुछ हिस्सों और उत्तरी कोंकण में भारी बारिश का अनुमान है।

 

IMD के अनुसार, उत्तर-पूर्व अरब सागर के ऊपर बना चक्रवात शक्ति पश्चिम की ओर बढ़ गया है और द्वारका से लगभग 470 किलोमीटर पश्चिम, नलिया से 470 किलोमीटर पश्चिम-दक्षिण-पश्चिम, कराची (पाकिस्तान) से 420 किलोमीटर दक्षिण-पश्चिम और मसीरा (ओमान) से 600 किलोमीटर पूर्व-उत्तर-पूर्व में स्थित है। इस चक्रवात के सोमवार तक पश्चिम-दक्षिण-पश्चिम की ओर बढ़ते रहने, फिर पूर्व की ओर मुड़ने और मंगलवार तक धीरे-धीरे कमजोर पड़ने की उम्मीद है।

 

Related Topic:#mumbai news

शेयर करें

संबंधित खबरें

Reporter

और पढ़ें

design

हमारे बारे में

श्रेणियाँ

Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies

CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | Sitemap