logo

मूड

ट्रेंडिंग:

मोकामा विधायक अनंत सिंह पर जानलेवा हमला, दर्जनों राउंड हुई फायरिंग

बिहार के मोकामा विधानसभा सीट से पूर्व बाहुबली विधायक अनंत सिंह पर जानलेवा हमला हुआ। हमले में वह बाल-बाल बच गए हैं।

anant singh firing

अनंत सिंह। Photo Credit- Social Media

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement
Group2

बिहार के मोकामा से बाहुबली पूर्व विधायक अनंत सिंह पर बुधवार को जानलेवा हमला हुआ है। उनपर कई दर्जन राउंड गोलियां चलाई गई है। हालांकि, अचानक हुई इस गोलीबारी में सुरक्षा कर्मियों की तत्परता की वजह से अनंत सिंह बाल-बाल बच गए। गोलीबारी की घटना मोकामा प्रखंड के नौरंगा-जलालपुर गांव में हुई। टीवी चैनलों पर चल रही खबरों के मुताबिक, हमलावर सोनू-मोनू गैंग के हैं।

 

दरअसल, पूर्व विधायक अनंत सिंह मोकामा विधानसभा क्षेत्र के दौरे पर थे। इसी दौरान हेमजा गांव में आम लोगों से मिली कुछ शिकायतों को निपटाने के लिए वे वहां गए थे। गांव में वह लोगों की बातें सुन रहे थे, इसी दौरान सोनू-मोनू गैंग के हमलावरों ने अनंत सिंह के काफिले पर गोलीबारी कर दी। इस गोलीबारी से पूरे इलाके में सनसनी है और लोग डरे हुए हैं। 

 

दोनों पक्षों के बीच तनाव 

 

सूचना पाकर मौके पर जब पुलिस पहुंची तब तक हमलावार भाग गए थे। वहीं, दोनों पक्ष की ओर से तनाव बना हुआ है। बाढ़ के डीएसपी राकेश कुमार के अनुसार पुलिस ने घाटनस्थल से गोलियों के कई खोखे बरामद किए हैं। पुलिस ने इस मामले में एफआईआर दर्ज कर ली है और इसकी जांच कर रही है। 

 

पूरा गांव पुलिस छावनी में तब्दील

 

अनंत सिंह पर गोलीबारी की घटना के बाद पूरा गांव पुलिस छावनी में तब्दील हो गया है। यहां भारी तादात में पुलिसबल तैनात किए गए हैं। बता दें कि अनंत सिंह की पत्नी नीलम देवी मोकामा से राजद की विधायक हैं, लेकिन वह इस समय नीतीश कुमार की पार्टी जेडीयू को समर्थन दे रही हैं। 

 

अनंत सिंह बिहार के बड़े बाहुबलियों में से एक हैं। वह दागदार और दबंग छवि के नेता हैं। उनके खिलाफ कई आपराधिक केस दर्ज हैं, जिसके लिए वह जेल जा चुके हैं। साल 2022 में उन्हें एके-47 मामले में दस साल जेल की सजा सुनाई गई थी। 

Related Topic:

और पढ़ें