logo

ट्रेंडिंग:

सीवर में गिरा बच्चा 10 मिनट में निकला, दिल्ली पुलिस 24 घंटे तलाशती रही

दक्षिणी दिल्ली में सीवर में गिरे एक बच्चे को ढूंढ़ने के लिए पुलिस 24 घंटे ऑपरेशन चलाया। बाद में पता चला कि वह 10 मिनट में ही घर पहुंच चुका था।

Delhi Sewer

दिल्ली में सीवर में गिरा बच्चा, तस्वीर प्रतीकात्मक है

साउथ दिल्ली के इलाके से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां गुरुवार को सीवर में गिरा एक बच्चा 10 मिनट में बाहर निकल गया और पुलिस 24 घंटे उसकी तलाश करती रही। दरअसल पुलिस को गुरुवार दोपहर 1 बजकर 24 मिनट पर जानकारी मिली की वसंत कुंज में एक बच्चा बारिश में खेलते हुए सीवर में गिर गया है। इसके बाद NDRF से लेकर MCD के कर्मचारियों को सर्च ऑपरेशन में लगा दिया गया। सीवर में बच्चे को तलाशने के लिए क्रेन से सीवर की खुदाई कीे गई। हालांकि, उसका कोई नामोनिशान नहीं मिला।

 

इसके बाद पुलिस ने इलाके में लगे CCTV को खंगालना शुरू किया। इसमें दो बच्चे सीवर के पास दौड़ते हुए दिखे और उनमें से एक सीवर में गिरता दिखाई दिया। पुलिस ने CCTV फुटेज को और खंगाला तो वह लड़का सड़क पर चलता हुआ दिखाई दिया। पुलिस यह देखकर हैरान रह गई और ये तलाशने में जुट गई कि बच्चा बाहर कैसे निकला और निकलकर कहां गया।

 

यह भी पढ़ें: मध्यप्रदेश: फर्जी डॉक्टर के किए ऑपरेशन से एक दिन में हुई थीं 5 मौतें

 

सीवर से बाहर कैसे निकला बच्चा? 

पुलिस को जांच में पता चला कि बच्चा जिस जगह से सीवर में गिरा उससे कुछ 20 फीट की दूरी पर सीवर का ढ़क्कन खुला हुआ था। इसके बाद अंदाजा लगाया गया कि वह किसी तरह  से उसी जगह से बाहर निकलने में कामयाब रहा। यह पता चलने के बाद पुलिस ने बच्चे को तलाशना शुरू किया। इसके लिए लड़के के CCTV फुटेज को लोकल मीडिया और व्हाट्स एप ग्रुप में शेयर किया गया। लड़के को ढूंढ़ने के लिए आस-पास के स्कूल और थानों में भी सूचना दी गई। इसके बाद शुक्रवार को राजोकरी के MCD स्कूल के एक टीचर ने बच्चे को पहचाना और पुलिस को इसकी जानकारी दी। पुलिस ने उसके परिवार से संपर्क किया और उन्हें घटना की जानकारी दी। 

 

यह भी पढ़ें: बिहार में जल्द बनेगा सैनिक कल्याण निगम, सरकार ने की घोषणा

 

पूछताछ में बच्चे ने क्या बताया?

बच्चे ने पुलिस को बताया कि वह गुरुवार को अपने दोस्त के साथ खेल रहा था। इस दौरान भागते हुए वह सीवर में गिर गया। तेज बारिश के चलते उसे सीवर दिखा नहीं था। सीवर में गिरने के कुछ ही मिनटों बाद एक जगह पर उसे ढ़क्कन खुला दिखा, उसने वहीं से बाहर निकलने की कोशिश की और वह कामयाब रहा और वहां से घटना के बारे में बिना किसी को बताए घर पहुंच गया।

Related Topic:#Delhi News

शेयर करें

संबंधित खबरें

Reporter

और पढ़ें

design

हमारे बारे में

श्रेणियाँ

Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies

CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | Sitemap