logo

मूड

ट्रेंडिंग:

दिल्ली में हीटवेव की दस्तक, पारा 40 डिग्री के पार पहुंचा

सोमवार को दिल्ली में इस सीजन का सबसे ऊंचा तापमान देखने को मिला। तापमान 40 डिग्री सेंटीग्रेट से ऊपर रहा। वैज्ञानिक इसे हीटवेव की दस्तक मान रहे हैं।

Representational Image । Photo Credit: PTI

प्रतीकात्मक तस्वीर । Photo Credit: PTI

अप्रैल महीने में अभी 15 दिन भी नहीं हुए हैं और दिल्ली में गर्मियां काफी बढ़ गई हैं। सोमवार को मौसम का तापमान सबसे अधिक दर्ज किया गया। दिल्ली के सफदरजंग में सोमवार को पारा 40.2 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया, जो सामान्य से 5.1 डिग्री अधिक है। दिल्ली में तापमान का बढ़ना मौसम विभाग द्वारा की गई भविष्यवाणी के अनुरूप ही था। मैदानी इलाकों में 'हीटवेव' की घोषणा तब की जाती है जब अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक और सामान्य से कम से कम 4.5 डिग्री अधिक हो।

 

आईएमडी के वैज्ञानिक डॉ. नरेश कुमार ने मीडिया को बताया, 'दिल्ली में अगले तीन दिनों में हीटवेव की स्थिति देखी जा सकती है। कल रात से एक पश्चिमी विक्षोभ हिमालय क्षेत्र को प्रभावित करेगा, और इसका प्रभाव हिमालय में दिखाई देगा. हिमालय में तापमान कल रात के बाद और पंजाब और हरियाणा में तीन दिनों के बाद गिरना शुरू हो जाएगा.'

 

यह भी पढ़ेंः PUC देने में गड़बड़ी, दिल्ली में बस की कमी, CAG रिपोर्ट के अहम खुलासे


भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार, पिछले 24 घंटों में दिल्ली और एनसीआर के मौसम में मामूली बदलाव देखने को मिला है। न्यूनतम तापमान में कोई खास बदलाव नहीं हुआ है और अधिकतम तापमान में मामूली बढ़ोतरी दर्ज की गई है। दिल्ली के ज्यादातर इलाकों में अधिकतम तापमान 38 से 39 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया है, जबकि न्यूनतम तापमान 19 से 23 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा।

 

मौसम विभाग के अनुसार, न्यूनतम तापमान सामान्य के करीब है, लेकिन क्षेत्र के कई हिस्सों में अधिकतम तापमान सामान्य से 2-4 डिग्री सेल्सियस अधिक है।

Related Topic:#Heatwave

और पढ़ें