logo

मूड

ट्रेंडिंग:

MCD उपचुनाव: 12 वार्ड में मतदान, किसका पलड़ा भारी? जनता कर रही फैसला

दिल्ली नगर निगम के 12 वार्डों में मतदान हो रहा है। 3 दिसंबर को नतीजे आएंगे।

Delhi MCD By polls

दिल्ली विधानसभा उपचुनाव। (File Photo Credit: PTI)

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement
Advertisement

दिल्ली नगर निगम (MCD) के 12 वार्ड में उपचुनाव के लिए मतदान शुरू हो गया है। दिल्ली विधानसभा चुनावों में प्रचंड बहुमत से जीत के बाद भारतीय जनता पार्टी के लिए यह अग्निपरीक्षा है। दिल्ली में यह लड़ाई आम आदमी पार्टी बनाम भारतीय जनता पार्टी की है। आम आदमी पार्टी, अपनी सियासी ताकत वापस पाने की कोशिशों में जुटी है। कांग्रेस मतदाता भी चुनावी रेस में हैं। 

MCD के 12 वार्ड के लिए हो रहे उपचुनाव में 26 महिलाओं सियासी मैदान में हैं। कुल 51 उम्मीदवारों के सियासी भविष्य पर मतदाता मोहर लगा रहे हैं। बीजेपी ने कुल 8 महिला उम्मीदवारों को टिकट दिया है, आम आदमी पार्टी ने 6 और कांग्रेस ने 5 महिला उम्मीदवारों को उतारा है।

यह भी पढ़ें: दिल्ली ब्लास्ट: अल-फलाह के हॉस्टल से मिले 18 लाख रुपये किसके हैं?

AAP बनाम BJP की जंग कैसे हुई?

फरवरी में हुए दिल्ली विधानसभा चुनावों में आम आदमी पार्टी को हार मिली है। उससे पहले एमसीडी में आम आदमी पार्टी का दबदबा रहा है। एक तरफ जहां दिल्ली की 70 विधानसभा सीटों में से 48 सीटों पर अब बीजेपी काबिज है, वहीं आम आदमी पार्टी के पास 22 सीटें हैं। कांग्रेस लगातार 2 चुनावों में खाता तक नहीं खोल पा रही है। यह लड़ाई इसलिए आम आदमी पार्टी बनाम बीजेपी की कही जा रही है। 

12 वार्ड में AAP या BJP कौन पड़ेगा भारी?

MCD के जिन 12 वार्ड में उपचुनाव हो रहे हैं, उनमें 9 वार्ड बीजेपी के पास थे, 3 वार्ड AAP के पास, अब दोनों दलों की कोशिश है कि ज्यादा से ज्यादा सीटें हासिल हों।

VIP सीटें कौन सी हैं?

  • शालीमार बाग: मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता सीएम बनने से पहले यहां से पार्षद थीं।
  • द्वारका बी: बीजेपी सांसद कमलजीत सहरावत यहां से पार्षद थीं। 

बीजेपी, AAP और कांग्रेस ने किसे उतारा है?

बीजेपी

  • मुंडका: जयपाल सिंह सरल
  • शालीमार बाग (B): अनीता जैन
  • अशोक विहार: वीना असीजा
  • चांदनी चौक: सुमन कुमार गुप्ता
  • चांदनी महल: सुनील शर्मा
  • द्वारका बी: मनीषा राजपाल सहरावत
  • दिचाऊं कलां: रेखा आर
  • नारायणा: चंद्रकांता शिवानी
  • दक्षिणपुरी: रोहिणी राज
  • संगम विहार (A): सुभ्रजीत गौतम
  • ग्रेटर कैलाश: अंजुम मंडल
  • विनोद नगर: सरला चौधरी

आम आदमी पार्टी

  • दक्षिण पुरी: रामस्वरूप कनौजिया
  • संगम विहार (A): अनुज शर्मा
  • ग्रेटर कैलाश: ईसान गुप्ता
  • विनोद नगर: गीता रावत
  • शालीमार बाग (B): बबीता अहलावत
  • अशोक विहार: सीमा विकास गोयल
  • चांदनी चौक: हर्ष शर्मा
  • चांदनी महल: मुद्दसिर उस्मान
  • द्वारका (B): राजबला सहरावत
  • मुंडका: अनिल लाकड़ा
  • नारायणा: राजन अरोड़ा
  • दिचाऊं कलां: नीतू केशव चौहान 


कांग्रेस

  • मुंडका: के मुकेश
  • शालीमारबाग: सरिता कुमारी
  • अशोक विहार: विशाखा रानी
  • चांदनी चौक: अजय कुमार जैन
  • चांदनी महल: कुंवर शहजाद अहमद
  • द्वारका बी: सुमिता मलिक
  • दिचाऊं कलां: रश्मि शर्मा
  • नारायणा: मनोज तंवर
  • संगम विहार ए: सुरेश चौधरी
  • दक्षिण पुरी: विक्रम
  • ग्रेटर कैलाश: शिखा कपूर
  • विनोद नगर: विनय शंकर दुबे 

AAP की ओर से किसने मोर्चा संभाला?

पूर्व मुख्यमंत्री आतिशी, प्रदेश अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज, राज्यसभा सदस्य संजय सिंह और दिल्ली के पूर्व मंत्री गोपाल राय

यह भी पढ़ें: BJP ज्वाइन करते ही रो पड़े AAP के पूर्व MLA, बताया- क्यों हुआ केजरीवाल का पतन?

BJP की ओर से किसने मोर्चा संभाला?

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता, डिप्टी सीएम प्रवेश वर्मा, कपिल मिश्रा 

चुनाव की अहम तारीखें 

मतदान का समय: 12 वार्ड में 30 नवंबर सुबह 7.30 से शाम 5.30 तक मतदान होगा।

नतीजे कब आएंगे?

3 दिसंबर 

Related Topic:#Delhi News

और पढ़ें