logo

ट्रेंडिंग:

राजस्थान के टोंक में बड़ा हादसा, नदी में डूबने से 8 लोगों की मौत

दोस्त के जन्मदिन पर जयपुर से टोंक पहुंचा लोगों का एक ग्रुप बड़े हादसे का शिकार हो गया। नदी में डूबने से 8 की जान चली गई। वहीं तीन लोगों को बचा तो लिया गया, लेकिन अस्पताल में इलाज चल रहा है।

AI generated photo

टोंक जिले में बड़ा हादसा। (AI generated photo)

राजस्थान के टोंक जिले में बड़ा हादसा हुआ है। यहां बनास नदी में डूबने से 8 लोगों की जान चली गई। तीन लोगों को बचा लिया गया है। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने हादसे पर गहरा शोक व्यक्त किया। टोंक जिले के पुलिस अधीक्षक (SP) विकास सांगवान ने बताया कि तीन अन्य लोगों को बचा लिया गया। उनकी हालत स्थिर है। लगभग 11 लोगों का एक ग्रुप जयपुर से टोंक पिकनिक मनाने आया था। यहां सभी बनास नदी में नहाने उतरे। अचानक गहरे पानी में चले गए। सभी को बाहर निकाला गया और तुरंत अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने 8 युवकों को मृत घोषित कर दिया। 

 

एसपी के मुताबिक स्थानीय लोगों ने सबसे पहले पुलिस को घटना की जानकारी दी। उनकी मदद से तीन लोगों को बचाया गया है। मृतकों की पहचान हसनपुरा के रहने वाले नौशाद खान, रुसिम खान और फरहान खान, घाट गेट निवासी रिजवान खान और बबलू, कच्ची बस्ती के नवाब खान व साजिद खान और जयपुर के रामगंज बाजार के रहने वाले नबेद खान के तौर पर हुई।

 

शाहरुख खान, सलमान खान और समीर खान का अस्पताल में इलाज चल रहा है। एसपी ने बताया कि परिजनों और जयपुर पुलिस को घटना की जानकारी दे दी गई है। सभी शवों को मोर्चरी में रखवा दिया गया है। पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया जाएगा। 

 

यह भी पढ़ें: 20 डिग्री से कम पर नहीं चलेगा AC, मंत्री मनोहर लाल खट्टर का बड़ा ऐलान

 

 

 

 

हादसे पर सीएम ने जताया दुख

सीएम भजन लाल शर्मा ने कहा, 'टोंक जिले में स्थित बनास नदी में युवकों की डूबने से हुई मृत्यु का समाचार अत्यंत दुःखद और पीड़ादायक है। घटना की जानकारी मिलते ही जिला प्रशासन के अधिकारियों को त्वरित रूप से रेस्क्यू एवं राहत कार्य संचालित करने के निर्देश दिए गए हैं। ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्माओं को शांति और शोकाकुल परिजनों को अपार दुःख सहने की शक्ति दें।'

 

 

Related Topic:#Rajasthan News

शेयर करें

संबंधित खबरें

Reporter

और पढ़ें

design

हमारे बारे में

श्रेणियाँ

Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies

CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | Sitemap