logo

मूड

ट्रेंडिंग:

छावा की स्क्रीनिंग के दौरान दिल्ली के सिनेमा हॉल में लगी आग

दिल्ली में छावा की स्क्रीनिंग के दौरान शाम को साकेत सिटी वॉक सिनेमा में आग लग गई। मौके पर प्रशासन पहुंच गया और आग पर काबू पाया गया।

Representational Image ।  Photo Credit: PTI

प्रतीकात्मक तस्वीर । Photo Credit: PTI

दिल्ली के साकेत में सेलेक्ट सिटी वॉक सिनेमा हॉल में छावा की स्क्रीनिंग के दौरान बुधवार को आग लग गई। इस दौरान चारों तरफ हाहाकार मच गया। घटना शाम के सवा चार बजे की है जब पीवीआर सिनेमा की आधी स्क्रीन में आग लग गई।

 

बजने लगा फायर अलार्म
खबरों के मुताबिक आग लगते ही फायर अलार्म बजने लगा जिसके बाद हर कोई एक्जिट डोर की तरफ दौड़ पड़ा। आनन-फानन में सिनेमा हॉल को खाली कराया दया।


कोई हताहत नहीं

दिल्ली फायर सर्विस के एक अधिकारी ने बताया कि उन्हें 5 बजकर 42 मिनट पर आग लगने की एक कॉल आई, जिसके बाद वे तुरंत उस स्थान के लिए निकल गए। हालांकि, आग बहुत ज्यादा भयावह नहीं थी और इस घटना में कोई भी घायल नहीं हुआ है. लगभग 10 मिनट के अंदर आग पर नियंत्रण पा लिया गया।

 

 

पुलिस ने क्या कहा

वहीं दिल्ली पुलिस ने कहा कि उन्हें 5 बजकर 57 मिनट पर साकेत के सिटी वॉक से इस बारे में एक कॉल आई। पुलिस ने कहा कि कॉल करने वाले ने बताया कि कुछ लोग सिनेमा हॉल के अंदर फंसे हुए हैं। इसके बाद आग बुझाने वाली टीम को अंदर भेजा गया और आग बुझाई गई। घटना में किसी के भी घायल होने की कोई खबर नहीं है।

 

यह भी पढ़ेंः 'छावा' की बॉक्स ऑफिस पर धूम, 200 Cr के क्लब में होगी जल्द शामिल

Related Topic:

और पढ़ें