logo

ट्रेंडिंग:

JNU में लाइब्रेरी में तोड़फोड़ करने के आरोप में 5 पीएचडी छात्र निलंबित

जेएनयू ने लाइब्रेरी की एफआरटी मशीन में तोड़फोड़ के मामले में पीएचडी छात्रों को दो सेमेस्टर के लिए निष्कासित कर दिया है. सभी छात्रों पर 20,000 रुपये का जुर्माना भी लगाया है.

Jawaharlal Nehru University

जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय। (Photo Credit: PTI)

शेयर करें

संबंधित खबरें

Advertisement
Budget2

दिल्ली का जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय, जहां बहसें होती हैं, आंदोलन जन्म लेते हैं और छात्र राजनीति की धड़कन तेज रहती है। इस बार चर्चा किसी नारे या प्रदर्शन की नहीं, बल्कि प्रशासन के कड़े फैसले की है। जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय ने लाइब्रेरी में तोड़फोड़ के मामले में पांच पीएचडी छात्रों को दो सेमेस्टर के लिए निष्कासित कर दिया है। 

 

खास बात ये है कि इन पांच में से चार छात्र जेएनयू छात्र संघ (JNUSU) के पदाधिकारी हैं। मामला 21 नवंबर 2025 का है। बताया जा रहा है कि डॉ. बीआर आंबेडकर केंद्रीय पुस्तकालय के मुख्य द्वार पर लगी चेहरा पहचानने वाली FRT मशीन को नुकसान पहुंचाया गया।

 

SIR के लिए लाइन में खड़ी थी महिला, हार्ट अटैक से मौत हो गई

 

विश्वविद्यालय प्रशासन का कहना है कि जांच में पांच छात्रों की भूमिका सामने आई है। इसके बाद ही अनुशासनात्मक कार्रवाई की गई। निलंबन पत्र में जिन छात्रों के नाम दर्ज हैं, उनमें किझाकूट गोपिका बाबू, अदिति मिश्रा, सुनील यादव, दानिश अली और नीतीश कुमार  का नाम शामिल है। आदेश में साफ लिखा है कि ये सभी छात्र तत्काल प्रभाव से पूरे कैंपस में प्रतिबंधित रहेंगे। 

 

दिल्ली में ममता, बंगाल में ED का एक्शन, पश्चिम बर्धमान के कई इलाकों में छापेमारी

 

प्रशासन ने इन सभी छात्रों पर 20,000 रुपये का जुर्माना भी लगाया है। इस फैसले के बाद जेएनयू कैंपस का माहौल गरम है। छात्र राजनीति में हलचल तेज हो गई है। जेएनयू छात्रसंघ से जुड़े छात्रों और समर्थकों के बीच नाराजगी साफ दिख रही है। कई लोग इसे अधिक कठोरकार्रवाई बता रहे हैं तो कुछ इसे प्रशासन की अनुशासन नीति का हिस्सा।

Related Topic:#JNU#Delhi News

और पढ़ें

design

हमारे बारे में

श्रेणियाँ

Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies

CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | Sitemap