logo

ट्रेंडिंग:

138 करोड़ की फैक्ट्री लगाने वाली थीं तस्करी में पकड़ी गईं रान्या राव

गोल्ड स्मगलिंग में गिरफ्तार रान्या राव को 2023 में भाजपा सरकार ने एक जमीन दी थी। इस जमीन पर रान्या स्टील प्लांट लगाने वाली थी जिससे 160 लोगों को रोजगार मिलता।

Ranya Rao Gold Smuggling update

रान्या राव, Photo Credit: PTI

शेयर करें

संबंधित खबरें

Advertisement
Budget2

गोल्ड तस्करी केस में गिरफ्तार कन्नड़ एक्ट्रेस रान्या राव के मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। कर्नाटक सरकार ने रान्या को वर्ष 2023 में 12 एकड़ जमीन दी थी ताकि वह अपना स्टील प्लांट स्थापित कर सके।

 

कर्नाटक औद्योगिक क्षेत्र विकास बोर्ड (KIDB) ने बताया कि रान्या की फर्म क्षीरोडा इंडिया को तुमकुरु जिले के सिरा औद्योगिक क्षेत्र में 12 एकड़ की जमीन दी गई, जिसमें वह 138 करोड़ रुपए निवेश कर स्टील प्लांट लगाने वाली थी। इससे 160 लोगों को रोजगार भी मिलता। 

 

यह भी पढ़ें:  सूजी आंखें, चेहरे पर चोट; क्या रन्या राव के साथ हुई मारपीट?

 

2023 में भाजपा सरकार ने दी जमीन

रान्या राव का यह मामला अब राजनीतिक मोड़ ले रहा है। इसी कड़ी में कर्नाटक के उघोग मंत्री एमबी पाटिल ने रान्या के जमीन आवंटन के जुड़ी जानकारी शेयर की है। इसमें उन्होंने बताया कि रान्या को भाजपा सरकार ने जमीन दी थी। हालांकि, मई 2023 में कर्नाटक विधानसभा चुनाव में भाजपा को हराकर कांग्रेस सत्ता में आ गई थी और रान्या को जनवरी 2023 में यह जमीन आवंटित की गई थी। 

 

शरीर में चिपकाकर लाती थी सोना

बता दें कि कन्नड़ एक्ट्रेस रान्या को 3 मार्च को 14.2 किलो सोने के साथ बेंगलुरु के केंपागौड़ा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर दुबई से लौटने के दौरान गिरफ्तार किया गया था। रान्या को सोने की तस्करी करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। पहले बताया गया था कि रान्या यह सोना अपनी जैकेट में छिपा कर लाई थीं लेकिन बाद में जांच से पता चला कि वह 10 किलो से ज्यादा सोना अपने शरीर पर चिपकाकर भारत लाई थीं।

 

यह भी पढ़ें: फ्लाइट में व्हीलचेयर के नियम क्या? एक्स्ट्रा पैसे भी लगते हैं? जानिए

 

दुबई नहीं इन देशों का भी कर चुकी यात्रा

इंडियन एक्सप्रेस की एक रिपोर्ट के अनुसार, 31 वर्षीय रान्या अपनी जांघों पर टेप और बेंडेज की मदद से सोने की 14 छड़ें चिपकाकर लाई थीं, ताकि कस्टम अधिकारियों को कोई शक न हो सके। पूछताछ के दौरान रान्या ने बताया कि सोने की तस्करी केवल दुबई से नहीं बल्कि यूरोप, अमेरिका, मिडिल ईस्ट के देशों से भी की जाती थीं। पता चला है कि वह हर ट्रिप से करीब 12 लाख रुपये कमा लेती थी। 


और पढ़ें

design

हमारे बारे में

श्रेणियाँ

Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies

CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | Sitemap