logo

ट्रेंडिंग:

'फर्जी सर्टिफिकेट से नौकरी ली', इस्तीफा देने वाले प्रशांत के भाई ने खोली पोल

अयोध्या के जीएसटी डिप्टी कमिश्नर प्रशांत कुमार सिंह के भाई ने आरोप लगाया है कि उन्होंने फर्जीवाड़े से नौकरी हासिल की, अब जांच के डर से बचने के लिए इस्तीफा दे दिया।

Prashant Kumar Singh

अयोध्या में GST के डिप्टी कमिश्नर प्रशांत कुमार सिंह। Photo Credit: Social Media

शेयर करें

संबंधित खबरें

Advertisement
Budget2

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के समर्थन में आहत होकर इस्तीफा देने वाले जीएसटी के डिप्टी कमिश्नर प्रशांत कुमार के सगे भाई विश्वजीत सिंह ने आरोप लगाया है कि उन्होंने इस्तीफा सीएम के प्रति सम्मान में नहीं दिया है, बल्कि फर्जीवाड़े में पकड़े जाने के डर से दिया है। उन्होने आरोप लगाए हैं कि फर्जी दिव्यांग सर्टिफिकेट बनवाकर उन्होंने नौकरी ली, अब जांच के दायरे में हैं तो निलंबन से बचने के लिए इस्तीफे की पेशकश कर दी। विश्वजीत सिंह ने यह भी कहा है कि जांच आखिरी दौर में है। 

प्रशांत कुमार के भाई विश्वजीत कुमार ने दावा किया है कि जांच और रिकवरी से बचने के लिए वह अपने पद से इस्तीफा देकर भाग रहे हैं। विश्वजीत कुमार ने दावा किया है कि उन्होंने आंख की ऐसी बीमारी बताई है, जो 50 साल से कम उम्र के व्यक्ति को पूरी दुनिया में कहीं नहीं होती है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया है कि जन्मतिथि में भी उनके भाई ने धोखाधड़ी की है। 

यह भी पढ़ें: 'CM योगी का अपमान बर्दाशत नहीं...', अब GST अधिकारी प्रशांत सिंह ने दिया इस्तीफा

प्रशांत कुमार सिंह के भाई ने क्या आरोप लगाए हैं?

प्रशांत कुमार सिंह के भाई ने दावा किया है कि उन्होंने खुद को 40 फीसदी नेत्रहीन बताया है, फर्जी दिव्यांगता का सर्टिफिकेट बनवाया है। प्रशांत कुमार ने फर्जीवाड़ा करके यह नौकरी हासिल की। उन्होंने अपील की है कि योगी आदित्यनाथ दोबारा इसकी जांच कराएं। 

प्रशांत किशोर के भाई ने यह भी बताया है कि वह दो बार मेडिकल बोर्ड के सामने हाजिर नहीं हुए हैं। चीफ मेडिकल ऑफिस, मऊ ने एक जांच भी शुरू की है। विश्वजीत सिंह ने खुद अपने भाई के खिलाफ फर्जी विकलांग सर्टिफिकेट से नौकरी पाने की शिकायत दी है। केस की छानबीन के लिए एक जांच बैठाई गई है। प्रशांत कुमार से अब पूछताछ होगी। 

 

 

यह भी पढ़ें: 'वह अकबर है, औरंगजेब है', CM योगी के लिए ऐसा क्यों बोले अविमुक्तेश्वरानंद?

मामला क्या है?

उत्तर प्रदेश के अयोध्या में जीएसटी विभाग के उपायुक्त प्रशांत कुमार सिंह ने इस्तीफा दे दिया। उन्होंने शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद की ओर से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ लगाए गए आरोपों से व्यथित होकर यह कदम उठाने का दावा किया। उन्होने बताया है कि वहसरकार, सीएम और पीएम के समर्थन में और शंकराचार्य के विरोध में इस्तीफा दे रहे हैं।
 

प्रशांत कुमार सिंह ने इस्तीफा सीधे राज्यपाल को भेजा और नैतिक जिम्मेदारी का हवाला दिया है। उनके इस्तीफे से एक दिन पहले बरेली सिटी मजिस्ट्रेट अलंकार अग्निहोत्री ने अपने पद से इस्तीफा दिया था। वह नए यूजीसी नियमों और शंकराचार्य से जुड़े विवाद से असहमत थे। अभी तक राज्यपाल कार्यालय से इस्तीफे की स्वीकृति पर कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।  

Related Topic:#Viral News

और पढ़ें

design

हमारे बारे में

श्रेणियाँ

Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies

CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | Sitemap