logo

मूड

ट्रेंडिंग:

हरियाणाः पूर्व शिक्षा मंत्री पर FIR की मांग क्यों? क्या-क्या आरोप हैं

हरियाणा के पूर्व शिक्षा मंत्री रामबिलास शर्मा पर एक युवक को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में FIR दर्ज कराने की मांग की गई है। इसे लेकर हाईकोर्ट में याचिका दायर की गई है।

rambilas sharma

पूर्व मंत्री रामबिलास शर्मा। (Photo Credit: X@rbsharmabjp)

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

हरियाणा के पूर्व शिक्षा मंत्री रामबिलास शर्मा के खिलाफ FIR दर्ज करने की मांग की है। इसे लेकर पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट में याचिका दायर हुई है। याचिका में रामबिलास शर्मा पर एक युवक को आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाया गया है।

क्या है पूरा मामला?

हरियाणा के महेंद्रगढ़ जिले के बघोत गांव में 26 साल के मोहित ने 13 दिसंबर को फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। मोहित के परिजनों ने बीजेपी के पूर्व मंत्री रामबिलास शर्मा और उनके बेटे पर आरोप लगाया था। मोहित के पिता ने दावा किया था कि रामबिलास शर्मा ने आत्महत्या के लिए मजबूर किया था। 

रामबिलास पर क्या हैं आरोप?

मोहित के पिता कैलाश चंद ने याचिका में पूर्व मंत्री रामबिलास शर्मा पर मोहित को आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाया है। कैलाश चंद ने रामबिलास शर्मा पर उनके बेटे से पैसे हड़पने का आरोप भी लगाया है। उनके पिता ने आरोप लगाया है कि पूर्व मंत्री ने उनके बेटे को पॉक्सो के झूठे केस में फंसाया था। उसे 3 महीने जेल में रखा गया, जहां रामबिलास के गुर्गों ने उसकी पिटाई की थी।

कौन हैं रामबिलास शर्मा?

रामबिलास शर्मा हरियाणा में बीजेपी का बड़ा चेहरा हैं। 1991 और 2013 में बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष भी रह चुके हैं। रामबिलास शर्मा पांच बार महेंद्रगढ़ से विधायक रहे हैं। 2014 में चुनाव जीतने के बाद खट्टर सरकार में शिक्षा मंत्री बनाया गया था। 2019 का चुनाव रामबिलास हार गए थे। 2023 के चुनाव में उन्हें टिकट नहीं मिला था।

Related Topic:#Haryana

और पढ़ें