logo

मूड

ट्रेंडिंग:

चमोली: आधी रात बादल फटा, थराली में तबाही, कई घरों में घुसा मलबा

चमोली जिले के एक गांव में आधी रात अचानक बादल फटा गया, जिसके बाद पूरे गांव में बड़ी तबाही मची है। कुछ लोग लापता हो गए हैं।

Uttarakhand

चमोली में मची तबाही। (Photo Credit: PTI)

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

उत्तराखंड के चमोली जिले में शनिवार देर रात बादल फटने से भारी तबाही मची। बादल फटने के बाद अचानक वहां भूस्खलन हुआ, जिसके मलबे ने कई घरों और गाड़ियों को अपनी चपेट में ले लिया। एक महिला मलबे में दबी है। बादल फटने का असर थराली गांव में सबसे ज्यादा हुआ है। यहां भीषण बारिश की वजह से बड़ी तबाही मची है। कई गाड़िया पानी में डूब गई हैं, पेड़ टूट गए हैं।

थराली गांव के अंदर लोगों के घरों में पानी घुस आया है। देर रात से ही थराली में आई इस आपदा की तस्वीरें वायरल हो रही हैं। गांव की सड़कों में पानी घुस गया है, हर तरफ सिर्फ मला ही नजर आ रहा है। स्थानीय लोग, SDRF और जिला प्रशासन के अधिकारी मौके पर हैं, लोगों को बचाया जा रहा है। घरों के सामने कीचड़ और मलबा जम गया है, कई घरों के अंदर मलबा घुस गया है। एक शख्स के लापता होने की  भी खबर सामने आई है। 

SDM आवास में भी घुसा मलबा, कई गाड़ियां दबीं 

थरोली इलाके के राड़ीबगड़ गांव में बादल फटने का ज्यादा असर हुआ है। यहां भारी बारिश और मलबे की वजह से नगर पालिका अध्यक्ष के आवास में भी पानी घुस गया है। एसडीएम के घर में भी मलबा घुस गया है। कई गाड़ियां क्षतिग्रस्त हो गई हैं। कुछ गाड़ियां मलबे में भी दब गईं हैं। 

थराली गांव में हादसे के बाद का मंजर। 

 

देर रात से जूझ रहे हैं लोग

देर रात आई इस आपदा के बाद लोग सड़कों पर भाग आए हैं। बिजली पूरी तरह ठप होने की वजह से लोगों को और दुश्वारियों का सामना करना पड़ रहा है। लोगों ने एक-दूसरे को बचाने की कोशिश की, हर जगह से रातभर आवाजें आतीं रहीं। कुछ लोग ऐसी जगहों पर फंसे हैं, जहां से निकल नहीं पा रहे हैं।  

कैसा रहेगा मौसम?

मौसम विभाग (IMD) ने उत्तराखंड के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। देहरादून, टिहरी, पौड़ी, चमोली, रुद्रप्रयाग, नैनीताल और अल्मोड़ा जिलों में गरज के साथ बिजली और तेज बारिश होगी। पिथौरागढ़ में अधिकारियों ने बताया है कि भूस्खलन की वजह से थल-मुनस्यारी और मुनस्यारी-मिलम सड़कें बंद हैं।

पुलिस ने कहा- अलर्ट रहें 

उत्तराखंड ने बारिश और भूस्खलन संभावित इलाकों में रहने वाले लोगों से सतर्क रहने की अपील की है।

 

Related Topic:#Uttarakhand News

और पढ़ें